Homeछत्तीसगढ़गर्भवती युवती की मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा...

गर्भवती युवती की मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा दम

शादी से इनकार के बाद सदमे में थी युवती, गांव के युवक पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर। एक अविवाहित गर्भवती युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को गर्भवती करने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि युवती के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद उसने संबंधित युवक से शादी करने की बात कही थी, लेकिन युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने का आरोप है। इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस संबंधित युवक से भी पूछताछ कर सकती है। फिलहाल मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments