Homeछत्तीसगढ़एक-दूसरे से लिपटा हुआ खेत में मिला नाग-नागिन का जोड़ा, जुटी भीड़

एक-दूसरे से लिपटा हुआ खेत में मिला नाग-नागिन का जोड़ा, जुटी भीड़

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूँगा थाना क्षेत्र में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने स्थित एक खेत में रविवार को एक नाग नागिन के जोड़े को आपस में लिपटा हुआ देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नाग-नागिन का यह जोड़ा खेत में आपस में लिपटा हुआ था और बड़ी ही शांत मुद्रा में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि नाग-नागिन को इस अवस्था में दिखना शुभ संकेत माना जाता है।

ग्रामीणों का कहना था कि सांप के जोड़े को देखना शुभ संकेत होता है। - Dainik Bhaskar

सर्परक्षक एक्सपर्ट विनितेश तिवारी के मुताबिक, इसी वक्त सांपों का मिलन होता है और इसके दो सप्ताह बाद सांप अंडा देंगे और जुलाई माह में जब देख गर्जना होगी, तो अंडे फूटते और उससे सपोले निकलते हैं।

लोगों का कहना है कि दो सांप एक साथ बहुत ही कम देखने को मिलते है। ऐसे में लोग इसे दुर्लभ दृश्य मान रहे है। लोगों ने सांप के जोड़ा को देखने के बाद यह भा कहा कि ये नाग-नागिन का यह जोड़ा है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह धमना सांप हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सांप का यह जोड़ा करीब आधे घंटे तक एक साथ थे और काफी ऊपर तक उठ रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल पर कैद किया।

इसके बाद आसपास पूरे क्षेत्र में यह वीडियो वायरल होने लगा। लोग इन्हें देखकर तरह-तरह की बाते कर रहे हैं और कुछ इसे प्राकृतिक प्रेम का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे किसी शुभ घटना का संकेत मानते हुए पूजा-पाठ करने की भी बात कर रहे थे।सर्परक्षक समिति के सरंक्षक व एक्सपर्ट विनितेश तिवारी ने बताया कि यह धमना सांप है और अब इनके मिलन का समय शुरू हो रहा है। मिलन के दो सप्ताह बाद सांप अंडा देंगे और जुलाई माह में जब देख गर्जना होगी, तो अंडे फूटते और उससे सपोले निकलते हैं।

उन्होंने बताया कि ये बिना जहर वाले सांप हैं और इन्हें किसानों के मित्र माने जाते हैं। क्योंकि खेतों में ये चूहे खाते हैं और चूहों से फसल बचाते है। इसके अलावा ये चूहों की तालाश में ही घरों तक पहुंच जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments