Homeछत्तीसगढ़एक क्लिक और खाता खाली : APK फाइल भेजकर साइबर ठगी करने...

एक क्लिक और खाता खाली : APK फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले झारखंड के 3 शातिर गिरफ्तार

बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त, झारखंड के 3 शातिर गिरफ्तार

बलौदाबाजार= छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झारखंड से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों के मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजकर बैंक खातों और निजी जानकारी तक पहुंच बनाते थे और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल पर लिंक या APK फाइल भेजकर लोगों को उसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। फाइल इंस्टॉल होते ही पीड़ित का मोबाइल उनके नियंत्रण में आ जाता था, जिसके जरिए बैंकिंग जानकारी और ओटीपी हासिल कर रकम उड़ाई जाती थी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। शुरुआती जांच में कई संदिग्ध लेन-देन और साइबर अपराधों के सुराग मिले हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में साइबर ठगी के कई और मामलों का खुलासा हो सकता है तथा अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी भी संभव है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments