छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक तीनो युवक एक बैअक पर सवार थे,तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगो ने ट्रक में आग लगा दी .पुलिस ने मौके पर पर पहुंच कर मोर्चा संभाला है बावजूद तनाव की स्थिति बनी हुई है,
छत्तीसगढ़ में सड़कें चौड़ी हो रही हैं, विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खुजली-रामपुर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर खड़े ट्रक में आग लगा दी। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची डायल-112 टीम पर भी हमला कर दिया गया। इस हमले में डायल-112 का चालक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हालात को नियंत्रण में लेने का प्रयास जारी है।
“छत्तीसगढ़ की सड़कें अब विकास की कहानी कम और दर्द की दास्तान ज्यादा सुनाने लगी हैं… सूरजपुर में एक और दर्दनाक हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। खड़े ट्रक से टकराई बाइक और तीन युवकों की मौत… इसके बाद ऐसा गुस्सा फूटा कि ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया और डायल-112 की टीम भी हमले का शिकार हो गई। आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का यह तांडव…?”

