Homeछत्तीसगढ़बाल संदर्भ योजना शिविर में कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञों ने...

बाल संदर्भ योजना शिविर में कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञों ने दिए पोषण संबंधी सुझाव

तिल्दा-नेवरा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा-नेवरा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से आए कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।

शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों के अभिभावकों को संतुलित पोषण, उचित आहार एवं बच्चों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के समग्र विकास और बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा स्वास्थ्य मितानिनों के सहयोग से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों ने कहा कि जागरूकता और नियमित निगरानी के कारण क्षेत्र में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार देखने को मिला है। साथ ही माताओं को भी बच्चों की आयु और आवश्यकता के अनुसार पौष्टिक आहार देने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. आशीष सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकालकर कुपोषण की दर में कमी लाना है। योजना के तहत कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह तथा आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments