धमतरी। जिले में अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान ले ली। युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ संदिग्ध हालत में मिला था। इसी दौरान महिला के पति ने गुस्से में तंगिया से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

