Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

देश में महंगाई का असर अब आम आदमी की रसोई पर साफ दिखाई देने लगा है. पिछले एक साल में कई जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. प्याज के दाम करीब दोगुने हो गए हैं. चीनी 31 फीसदी महंगी हुई है. वहीं, सरसों, सोया और सूरजमुखी तेल की कीमतों में भी करीब 15 फीसदी का इजाफा हुआ है. केंद्र सरकार के 24 नवंबर 2025 और 24 नवंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की औसत खुदरा कीमत 26.95 रुपये से बढ़कर 53.38 रुपये प्रति किलो हो गई है. यानी एक साल में इसके दाम 98.07 फीसदी बढ़े हैं. दूसरी ओर, आलू और टमाटर की कीमतों में गिरावट आई है.जबकि प्याज ,चीनी की कीमत में 31.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

प्याज से लेकर चीनी पर महंगाई की मार… 15 फीसदी तक बढ़े खाने-पीने की चीजों के दाम

पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे हत्या के आरोपी पर धारदार हथियारों से हमला हुआ। हमले में उसके दोनों हाथ कट गए। हमलावरों ने उसे गोली भी मारी।पुलिस के मुताबिक, मंदार मारुति किवले पर 6 लोगों ने हमला किया। हमलावर दो स्कूटर से फरार हो गए।घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग मंदार पर बार-बार कुल्हाड़ी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।खून से लथपथ मंदार उठकर लड़खड़ाते हुए सड़क पार करने लगा। इसके बाद वह फुटपाथ पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल और एक मैगजीन मिली हैं।

पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी के हाथ काटे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 51 साल के शादीशुदा प्रेमी ने अपनी 45 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी ने प्रेमिका को किसी दूसरे लड़के के साथ देख लिया था। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में शिवचरण ने महिला की हत्या कर दी और शव को गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर घर लौट गया।दो दिन तक महिला का पता नहीं चला तो गांव में उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में आरोपी ने अपने बेटे से कहा, उससे गलती हो गई है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को महिला का शव बरामद किया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी क्षेत्र का है।

प्रेमिका को दूसरे प्रेमी संग देखा तो मार डाला:शव झाड़ियों में छिपाया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मरे हुए शख्स को जिंदा करने का दावा करने वाले फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद अली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह 9 महीने पहले ही अंबिकापुर आया था। रसूलपुर में वह अपने चेले बबलू खान के घर पर रहता था।बाबा रूहानी ताकत का डर दिखाकर और जादू-टोने से सब ठीक करने का दावा कर लोगों को ठगता था। वह नि:संतान दंपती को संतान दिलाने का दावा भी करता था। उसने 50 से ज्यादा लोगों से ठगी की है। किसी से 4 लाख, किसी से 9 लाख तो किसी से 75 हजार रुपए लिए।रसूलपुर के रहने वाले 50 से ज्यादा लोग 24 नवंबर की रात थाने पहुंचे और बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मरे को जिंदा करने का दावा करने वाला बाबा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 55 साल के म्यूजिक टीचर ने 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ की। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को छुआ। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, सिर दर्द होने के कारण छात्रा क्लास के आखिरी बेंच पर अकेली बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने उसे अकेला पाकर बैड टच किया। इसके बाद छात्रा रोते हुए दूसरे शिक्षकों के पास पहुंची और उन्हें पूरी घटना बताई। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि 20 नवंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है।

म्यूजिक टीचर ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को छुआ:आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नगर निगम ने संपत्ति कर सहित अन्य करों की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने दो बकायादारों के परिसरों को सील कर दिया।निगम की इस कार्रवाई से अन्य बकायादारों में भी हड़कंप मच गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।निगम का उद्देश्य बकाया करों की वसूली कर राजस्व बढ़ाना है, ताकि शहर में विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिल सके।

टैक्स बकायादारों पर निगम का शिकंजा, दो परिसरों को किया सील

जशपुर। धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर जशपुर जिले में एक नया विवाद सामने आया है। जिले के चार गांवों में धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी बोर्ड लगाए जाने के बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं। ग्राम सभा के इस फैसले को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। विरोध करने वालों ने ग्राम सभा के प्रस्ताव की वैधानिकता की जांच कराने की मांग की है।मामले को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित पक्षों ने गांवों में लगाए गए बोर्ड तत्काल हटाने और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि किसी भी ग्राम सभा के प्रस्ताव को लागू करने से पहले उसकी संवैधानिक और कानूनी वैधता की जांच होनी चाहिए।वहीं, धर्मांतरण को लेकर पहले से संवेदनशील जशपुर जिले में इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सामाजिक और प्रशासनिक बहस को तेज कर दिया है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह ग्राम सभा के प्रस्ताव और लगाए गए बोर्डों की जांच के बाद क्या कदम उठाता है।

ग्राम सभा के फैसले पर विवाद, धर्म प्रचारकों की एंट्री रोकने वाले बोर्ड पर विरोधछत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में साल 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने की तैयारी चल रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है और वहां की सरकार उसे भारत भेजने की प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट कर रही है। जांच एजेंसियां उसे एक सप्ताह के भीतर भारत लाने का प्रयास कर रही हैं।विकास अग्रवाल को भारत लाने के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू की विशेष टीम जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात रवाना होगी। एसीबी तथा ईओडब्ल्यू प्रमुख अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम विदेश जाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने इस अभियान से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। संयुक्त अरब अमीरात में संबंधित औपचारिकताएं पूरी होते ही आरोपी को भारत लाने की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
दुबई में गिरफ्तार हुआ आरोपी विकास अग्रवाल, भारत लाने की तैयारी
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments