Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, महिलाओं ने ओडिशा की एक गर्भवती महिला को फ्री में डिलीवरी और इलाज का झांसा देकर रायपुर बुलाया।डिलीवरी के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की और महिला को बच्चे समेत बंधक बना लिया। महिला की शिकायत पर आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की गई है।बताया जा रहा है कि आरोपियों के 15 से 20 नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने की आशंका। जांच में 5-6 लोगों के सिंडिकेट की आशंका जताई जा रही है।आरोपी गरीब परिवारों की महिलाओं और अवैध संबंधों के चलते गर्भवती हुई महिलाओं को निशाना बनाती थीं। उन्हें फ्री डिलीवरी और इलाज कराने का झांसा देकर नवजात बच्चों को अपने कब्जे में ले लेती थीं।

रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त, 3 महिलाएं अरेस्ट

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान कथित तौर पर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच का दायरा अब केवल ऑनलाइन सट्टे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कंपनियों के अधिग्रहण, काली कमाई को सफेद करने और कथित प्रोटेक्शन मनी के लेन-देन तक पहुंच गया है। एबिक्स कंपनी की खरीद और उससे जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर हुए खुलासों ने मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 13 नवंबर को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच में विकास गर्ग से जुड़ी कंपनियों की भूमिका सामने आई है। ईडी का दावा है कि इन कंपनियों को सट्टेबाजी से प्राप्त करीब 940 करोड़ रुपये मिले, जिनमें से लगभग 766 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अमेरिकी कंपनी एबिक्स इंक (Ebix Inc.) के अधिग्रहण में किया गया। इस पूरे वित्तीय लेन-देन को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। ईडी ने इस मामले में करीब 941 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं।

महादेव सट्टा केस: सौरभ चंद्राकर के खुलासों से मची हलचल, प्रोटेक्शन मनी और ब्लैक मनी का नेटवर्क बेनकाब!

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुक्तिधाम से 94 साल की बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। 13 नवंबर को अंतिम संस्कार के बाद परिवार 14 नवंबर को अस्थियां लेने पहुंचा तो चिता की राख से अस्थियां गायब मिलीं। मौके पर नारियल और दिया रखा हुआ था।परिवार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूजा-पाठ कर अस्थियां उठा लीं। बुजुर्ग महिला की इच्छा थी कि उनकी अस्थियां प्रयागराज ले जाकर गंगा में विसर्जित की जाएं। परिजनों ने गुरुर थाने में शिकायत दर्ज कराकर अस्थियां वापस दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों के मुताबिक, इसी मुक्तिधाम में अस्थियां गायब होने की यह तीसरी घटना है। मामला गुरुर थाना क्षेत्र के खैरवाही गांव का है।

मुक्तिधाम से 94 साल की बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी

मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार को शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 लोगों को जहरीला जूस पिलाया गया। जड़ी-बूटी का घोल पीने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अस्पताल में भर्ती रामदास ने बताया कि ओझा परते (तांत्रिक) ने 21 दिन में शराब की लत छुड़ाने का दावा किया था। उसने तीन गिलास काढ़ा (जूस) पिलाया और इसके बदले 100 रुपए भी लिए। काढ़ा पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।मृतक संजय के भाई ने बताया कि उन्हें पता चला था कि पाठाखेड़ा में राजा की बैठक नाम की जगह पर शराब छुड़ाने का इलाज किया जाता है। इसके बाद वे वहां पहुंचे। उस समय करीब 400 से 500 लोग मौजूद थे।

MP- जहरीला जूस पिलाने से 2 की मौत, 5 गंभीर

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को कल रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 19 नवंबर को उसकी रिमांड खत्म हो रही है। ऐसे में उसे ED और CBI दोनों मामलों में अलग-अलग कोर्ट में पेश किया जाएगा।ED उससे दोबारा पूछताछ के लिए कोर्ट से कस्टोडियल रिमांड मांग सकती है। वहीं, इस केस की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों तक पहुंचने की खबर है। पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।वहीं, इस मामले में फरार चल रहे शुभम सोनी के खिलाफ ED की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है। शुभम सोनी नवंबर 2023 में एक वीडियो जारी कर चर्चा में आया था। उसने खुद को महादेव ऐप का असली मालिक बताया था।

महादेव सट्टा केस, शुभम सोनी के खिलाफ वारंट जारी
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments