Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सूअर और काला-कुरूप कहकर चिढ़ाने से नाराज दोस्त ने अपने साथी की हत्या कर दी। किशन साहू (19) को शक था कि आदित्य टंडन (19) उसकी बहन पर गलत नीयत रखता था और उसे नीचा दिखाता था। इसी गुस्से में आकर उसने आदित्य को मार डाला।आरोपी किशन ने लोहे के फावड़े से आदित्य के सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद शव को गिधौरी और घटमड़वा के बीच स्थित बांध के पानी में फेंक दिया।14 नवंबर को युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और मृतक का मोबाइल भी जब्त किया है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है।

सूअर-काला कहकर चिढ़ाता था दोस्त, फावड़े से मार डाला

रायपुर के टिकरापारा इलाके में बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चौरसिया कॉलोनी के मानस पुरम रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने शेख अयाज पर चाकू से कई वार किए। हमले में उसकी कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक, शेख अयाज सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक चलाने को लेकर उसका दो युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि अयाज ने उन्हें ठीक से बाइक चलाने के लिए कहा था। इसी बात पर विवाद बढ़ा और दोनों युवकों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया

बाइक चलाने को लेकर विवाद;एक युवक पर चाकू से हमला

रायपुर जिले के तिल्दा स्थित रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में एक मजदूर की मौत हो गई है। प्लांट में काम करने के दौरान हुए हादसे में बिहार के रहने वाले 45 साल के जिनिसलाल यादव की मौत हो गई। वे बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर का रहने वाला था। मजदूर संघ ने लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि, काम के दौरान हुक नहीं लगाया था।रायपुर ग्रामीण सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, काम के दौरान जरूरी हुक नहीं लगाया गया था, जिसके चलते मजदूर की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा में कहां चूक हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।बता दे की इसके पहले भी इस तरह कीघटना हुई है जिसमे मजदूर अपनी जन गवा चुके है ,,

तिल्दा के रायखेड़ा में थर्मल-प्लांट में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत

समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां छठ पूजा का प्रसाद जूठा कर देने से नाराज एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है.यह घटना पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव के वार्ड नंबर 12 की है. यहां रहने वाले राजू पासवान की पत्नी रीना कुमारी छठ पूजा के लिए पकवान और प्रसाद तैयार कर रही थी. इसी दौरान उनकी चार वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी प्रसाद खाने की जिद करने लगी. मां ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन बच्ची ने प्रसादउठाकर जूठा कर दिया.

छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने, 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

कोरबा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में रॉयल यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हुए हैं।यह हादसा अनूप ढाबा के पास  हुआ। रॉयल ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों और ढाबा संचालक ने पुलिस व 108 को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पांच अन्य घायलों का इलाज कटघोरा सीएचसी में जारी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी यात्री बस, 2 की मौत और 6 घायल

बिलासपुर। नाबालिग के गर्भपात से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर नाबालिग का गर्भपात कराने के साथ ही भ्रूण को नष्ट करने का भी आरोप है।मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि गर्भपात किन परिस्थितियों में कराया गया और इसमें अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। जांच के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

नाबालिग का गर्भपात कराने के आरोप में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण नष्ट करने का भी मामला

कवर्धा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। डिंडोरी के पिटारी गांव के पास बाजार जा रही एक महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान रामबाई यादव के रूप में हुई है, जो डुआडी गांव की निवासी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला बाजार जाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने महिला पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि यह हाथी पिछले कई दिनों से सीमावर्ती इलाके में विचरण कर रहा है। हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था। अब महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत और चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

जंगली हाथी का खूनी हमला, बाजार जा रही महिला को कुचलकर मार डाला; गांव में दहशत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments