रायपुर में करीब 2 साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस को सुलझाने में घटना के समय जुटाए गए वैज्ञानिक सबूत सबसे अहम साबित हुए। हत्या के दौरान महिला के नाखूनों से मिले बायोलॉजिकल सैंपल का DNA प्रोफाइल बनाकर सुरक्षित रखा गया था।करीब 2 साल बाद संदिग्धों के DNA सैंपल से इसका मिलान कराया गया, जिसमें तीनों आरोपियों का DNA मैच हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। फिर हत्या की पूरी कहानी सामने आई।पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2024 को शराब को लेकर हुए विवाद के दौरान राजू मंडल उर्फ बंगाली ने लता का गला दबाया था। वहीं, मनहरण सारंग ने उसके दोनों हाथ और राजेश पाल उर्फ चोटी ने दोनों पैर पकड़ रखे थे।
नाखूनों के DNA से पकड़ाए महिला की हत्या के आरोपी
कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुरमा में कुआं धंसने से एक बड़ा हादसा हो गया है। घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालते समय कुआं अचानक लगभग 15 फीट नीचे धंस गया, जिससे 55 वर्षीय ग्रामीण मलबे में दब गया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे की है। ग्राम गुरमा निवासी सोनसाय मंझवार 55 वर्ष अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर धंस गया और वह मलबे की चपेट में आकर कुएं के अंदर समा गया। यह कुआं 2017 में शासकीय योजना के तहत बनाया गया था।
कोरबा: कुआं धंसने से 15 फीट नीचे दबा ग्रामीण, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े मंदिर गई 26 साल की युवती का कार सवार कुछ बदमाशोंं ने किडनैप कर लिया. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन 24 घंटे बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है.युवती के परिजनों की तरफ से पुलिस को जो तहरीर दी गई, उसके अनुसार गुरुवार एक अक्टूबर को भी युवती रोजाना की तरह सुबह करीब 7:30 बजे रुड़की रोड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकली थी. मंदिर में पूजा-पाठ के बाद युवती घर आ जाती थी, लेकिन गुरुवार को जब काफी देर बाद भी युवती घर नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई.
उत्तराखंड में बदमाशों ने मंदिर गई युवती का दिनदहाड़े किडनैप
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की।मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन से जुड़ी पहलों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रोजगार के अवसरों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की प्रगति की जानकारी भी साझा की।बैठक में बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास, जनहित से जुड़े विषयों और भाजपा संगठन से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
साय-नितिन नबीन की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर चर्चा”
छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में शुक्रवार को पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना है।पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
बैकुंठपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर
नीमच-मंदसौर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की मौत
मंदसौर। जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा पिपलियामंडी-मनासा मार्ग पर ग्राम सौम्या के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर नीमच जिले के सावन गांव निवासी दो सगे भाई जितेंद्र (23) और बबलू (25) सवार थे। दोनों नारायणगढ़ की ओर से अपने गांव सावन जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर नीमच जिले के पिपलिया रावजी निवासी पुष्कर अपनी पत्नी के साथ मनासा से नारायणगढ़ की ओर जा रहे थे। ग्राम सौम्या के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं
नीमच-मंदसौर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की मौत
धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा पुल पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे महानदी में जा गिरी। ट्रैक्टर के नदी में गिरने के बाद ट्रॉली कुछ फीट तक रेत में धंस गई।हादसे के दौरान ट्रैक्टर में मौजूद ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों को चोटें आई हैं और जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।ड्राइवर अनुद कुमार ध्रुव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली थी और धमतरी से अछोटा की ओर जा रही थी। अछोटा पुल के बीच में पहुंचने के दौरान सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर महानदी की ओर चली गई और पुल से नीचे जा गिरी।

