जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली में CISF कैंप में एक जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई. घटना की वजह और परिस्थितियों का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है. CISF हेडक्वार्टर ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं और डीजी CISF पूरी घटना की शुरुआती तौर पर इस घटना को Fratricide (आपसी गोलीबारी) के रूप में देखा जा रहा था. हालांकि, फायरिंग की वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों का अभी तक पतानहीं चल पाया है. कठुआ ज़िला पुलिस की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. चार मृतकों में CISF के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं.अधिकारियों ने बताया कि कठुआ में सेवा-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में किसी बात को लेकर CISF जवानों के बीच बहस हो गई. इसी दौरान 2009 बैच के एक
J-K: कठुआ में जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी (25) सुसाइड मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन जताई गई आशंकाओं और मामले के सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रहा है.मामले में क्षेत्राधिकारी (CO) वृंदावन संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या से जुड़ा है. सीसीटीवी फुटेज की शुरुआती जांच से यह साफ होता है कि दीपक लोधी ने छत से कूदकर सुसाइड किया है. हालांकि, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ उनके साथियों.से पूछताछ कर हर एंगल को खंगाल रही है
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गुप्तांग कटा सिर में फ्रैक्चर
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। मंगलवार को महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों में कारोबारी के ठिकाने पर पहुंची। टीम ने यहां दस्तावेजों और गुटखा के स्टॉक की जांच शुरू की है।जानकारी के मुताबिक शदाणी दरबार माार्केट में स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा रखे होने की जानकारी मिली थी। अफसरों ने रेड मारी तो गोदाम में 50 बोरे से ज्यादा सितार गुटखा मिले। गोदाम में रखा गुटखा किसका है? इसका पता लगाने में अफसर जुटे हुए हैं।बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद DGGI के अधिकारी रायपुर पहुंचे। इसके बाद 3 गाड़ियों में टीम कारोबारी के ठिकाने पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर गोदाम मालिक और कुछ लोगों को भी बुलाया गया और पूछताछ की गई। पूरी कार्रवाई की DGGI की टीम ने वीडियो रिकार्डिंग भी की है।
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की रेड
बैकुंठपुर। पोड़ी-बचरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कवरपारा में खेत से मिले गौवंश के अवशेष के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को पोड़ी गांव के कवरपारा स्थित खेत में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कुल्हाड़ी और चाकू भी जब्त किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बैकुंठपुर: गौहत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शराब की आदी थी और अक्सर घर से बाहर चली जाती थी।इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में बॉयफ्रेंड ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह खाना बनाने लगा।खाना खाने के बाद उसने देखा कि गर्लफ्रेंड के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और भाग निकला, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।
गर्लफ्रेंड के शराब पीने से परेशान था, इसलिए मार डाला
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में फर्जी वोटिंग और ID हैकिंग के आरोप सामने आए हैं। कई प्रत्याशियों और समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की है। शिकायत में ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और तकनीकी तरीके की जानकारी सामने आई है, जिनके जरिए वर्चुअल मोबाइल नंबर लेकर OTP हासिल किया जा सकता है।आरोप है कि इसी तरह के नंबरों का इस्तेमाल फर्जी ID बनाने और वोटिंग के लिए किया जा रहा है। युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन है और एक मतदाता को 6 पदों के प्रत्याशियों के लिए वोट करना है। ऐसे में एक फर्जी ID से कई पदों के वोट प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि, कितनी फर्जी ID बनाई गई और कितने वोट प्रभावित हुए, यह चुनावी ऐप के टेक्निकल डेटा की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बता दें कि यूथ कांग्रेस का ऑनलाइन मतदान 30 अगस्त से मंगलवार 29 सितंबर तक होना था ।
युवा-कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग?, ऐप से बन गई ID
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग विश्वविद्यालय) के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप की पदस्थापना शासन ने बदल दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर उन्हें कुलसचिव पद से हटाकर उच्च शिक्षा संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया है।उनकी जगह शासकीय वी. वाई. टी. महाविद्यालय दुर्ग के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलसचिव बनाया गया है।भूपेंद्र कुलदीप के खिलाफ विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित तौर पर राशि लिए जाने के मामले में 3 अगस्त 2026 को मोहन नगर थाने में BNS की धारा 316(4) के तहत FIR दर्ज हुई थी।

