रायपुर। लगातार हुई बारिश के कारण दो दिन विलंब से सोमवार रात राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी निकाली गई। शारदा चौक से महादेव घाट तक निकली भव्य झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। जयस्तंभ चौक पर हजारों की भीड़ जमा रही और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।झांकी में यमलोक में रावण का हमला, वासुकी नाग और गरुड़ के बीच युद्ध सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। एक झांकी में गरुड़ द्वारा भगवान कृष्ण के घमंड को तोड़ने का प्रसंग भी दर्शाया गया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। गणेश विसर्जन जुलूस रात से शुरू होकर सुबह तक चलता रहा। झांकी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस झांकी के बीच फंस गई, जिसे पुलिस जवानों ने रास्ता बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, भीड़ के बीच परिवार से बिछड़े कुछ बच्चों और महिलाओं की मदद करते हुए पुलिस सहायता केंद्र की टीम भी नजर आई।भव्य झांकियों, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजधानी में गणेश विसर्जन का यह आयोजन देर रात से सुबह तक जारी रहा।

रायपुर गणेश विसर्जन झांकी, यमलोक में रावण का हमला
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की ओर से दायर स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) पर हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। मामले की सुनवाई अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आगे बढ़ेगी। दरअसल, भाजपा नेता विजय बघेल ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में चुनाव के दौरान कथित आचार संहिता उल्लंघन समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं और भूपेश बघेल के निर्वाचन को शून्य घोषित करने की मांग की गई है।
क्या भूपेश बघेल की विधायकी रद्द होगी? कोर्ट से राहत नहीं,
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण दिया है । केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री राजेश अग्रवाल और बस्तर के भाजपा सांसद महेश कश्यप ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को लेकर पूर्व में अपनी बात रख चुकी हैं। फरवरी 2026 में जगदलपुर में बस्तर पंडुम के उद्घाटन के दौरान उन्होंने बस्तर दशहरा को जनजातीय संस्कृति और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बताया था।राष्ट्रपति को निमंत्रण दिए जाने से बस्तर दशहरा को लेकर तैयारियों और आयोजन की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा के लिए निमंत्रण
पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित कश्यप ग्रीन सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 304 मे आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस विभाग की टीम ने एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी जिला अवर निबंधक, दानापुर स्वीटी कुमारी के आवास पर छापेमारी की है. छापेमारी.के दौरान कई महंगी घड़ियां मिली हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं, करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है.
70 लाख कैश, 6 लाख की लग्जरी घड़ियां.पटना में ADM के घर छापा
छतीसगढ़ के जगदलपुर क्षेत्र के कुरंदी गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों ने 22 वर्षों बाद ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की। बताया गया कि परिवार ने माहरा समाज के प्रमुखों और समाजजनों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की।परिवार के सदस्यों ने समाज के समक्ष अपनी पारंपरिक धार्मिक पहचान को फिर से अपनाने की घोषणा की। इस दौरान समाज के प्रमुख पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। लंबे समय बाद परिवार के छह सदस्यों की एक साथ वापसी का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
22 वर्षों के बाद ईसाई धर्म छोड़ कर अपनाया मूल धर्म
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट का दोषी माना है। मामले में सजा 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी। वहीं दूसरे मामले में हेड कॉन्स्टेबल उदय सिंह पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के केस में कोर्ट ने आरोपियों को 10 साल की सजा सुनाई है।14 अक्टूबर 2024 को हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की आरोपियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या से पहले पत्नी से रेप किया, फिर चाकू से मारा। बेटी के कपड़े उतारे और धारदार हथियार से मार डाला। लाशों को नग्न हालत घर से 5 किलोमीटर दूर फेंक दिया था।डबल मर्डर केस की सुनवाई न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट से निकलते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू हंसते हुए बाहर आया और उसने स्माइली शाइन के साथ पत्रकारों को वीडियो बनाने कहा।
सूरजपुर डबल मर्डर, 4 आरोपी हत्या-रेप के दोषी करार
राजस्थान के नागौर जिले में स्कूल में पढ़ने वाले 5वीं कक्षा के एक मासूम छात्र की कथित बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि गोगेलाव गांवगांव स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में बच्चा अपनी नोटबुक घर भूल गया था. इसी बात पर शिक्षक जगदीश भोरा ने उसके साथ मारपीट की.आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को लाठी से पीटा, बाल खींचे और किसी को बताने पर धमकी दी. डर के कारण बच्चा चुप रहा. दो दिन बाद परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान देखे बच्चे के पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. छात्र का मेडिकल मुआयना भी कराया जा रहा है.
कॉपी भूलने पर टीचर ने दी दर्दनाक सजा
छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क विभाग के नए संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया। टिकरिहा अब जनसंपर्क विभाग के नए संचालक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ जनसंपर्क संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यानी वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक का पद भी उनके पास पूर्ववत बना रहेगा।

