उत्तराखंड के खटीमा के बिरिया गांव के माउटेंसरी इंडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए एक अनोखी एंटी मोबाइल एक्टिविटी कराई गई. अभिभावकों की मांग पर स्कूल ने नाटक के माध्यम से मोबाइल के दुष्प्रभावों को दर्शाया.बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए स्कूल में एंटी मोबाइल एक्टिविटी कराई गई. गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कमल का कहना है गांव के लोग बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत से तंग आ चुके थे. ऐसे में, उन्होंने स्कूल .स्कूल ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बच्चों के लिए एक नाटक का मंचन कराया. इसमें मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले…
आंखो पर बांधी पट्टी, डॉक्टर भी बुलाए… बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने को अनोखा ‘नाटक’
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवक ने हंसिया से अपना गला और हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश की। वह घर से हंसिया लेकर करीब 6 किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव पहुंचा। यहां पेट्रोल पंप के पास वह लहूलुहान हालत में मिला। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक कुछ दिनों से मेंटली डिस्टर्ब था। मामला हल्दी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक युवक का नाम नरेंद्र रावटे (27) है, जो कि भेड़िया नवागांव का रहने वाला है और मजदूरी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, नरेंद्र 21 सितंबर की सुबह गांव की नाई दुकान में सेविंग बनवाते देखा गया था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे वह साइकिल से हंसिया लेकर घर से निकला था।
हंसिया से खुद का गला काटकर बैठा रहा युवक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर लड़की ने जमकर हंगामा किया। 10 हजार रुपए का बिल मांगने पर उसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की। कर्मचारी के बाल भी खींचे, जिससे उसके सिर पर चोट भी आई। इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह नहीं मानी और बिना बिल चुकाए कार से भाग गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती मारपीट करते नजर आ रही हैं। पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।दरअसल, सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान (27) टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हैंवन्स पार्क होटल के क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची।
नशे में धुत लड़की का बार में बवाल,10,000 बिल देखकर भड़की,
अंबिकापुरमेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने स्टाइपेंड में वृद्धि समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई।जूनियर डॉक्टरों ने बांड की अवधि कम करने, स्टाइपेंड बढ़ाने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही कैंडल मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगों पर शासन स्तर पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
अंबिकापुर जूनियर डाक्टरों ने कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन
रायपुर डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार
ढेंकनाल। ओडिशा के ढेंकनाल में सड़क पर एक युवती से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि सड़क पर कुछ युवकों ने युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की। युवती मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं रुके। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ओडिशा के ढेंकनाल में युवती से मारपीट और बदसलूकी, 3 आरोपी गिरफ्तार
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव में सोमवार की सुबह फुट्टू निकालने जा रही एक 12 वर्षीय बच्ची करेंट की चपेट में आ गई। इस घटना में जहाँ बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि बनियागांव में रहने वाली 12 वर्षीय लेमाशी फुट्टू निकालने के लिए खेत की ओर जा रही थी कि अचानक खेत में लगे तार में करेंट को लगाया गया था, जिससे कि किसी भी तरह से कोई जानवर अंदर न आ सके और खेत सुरक्षित रहे। मगर जानवर तो नही लेकिन बच्ची उस तार की चपेट में आ गई। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वही गाँव के डमरू ने बच्ची को देखने के बाद आसपास के लोगों के साथ ही बच्ची के परिजनों को सूचना दी गई। जहाँ पुलिस ने शव को निकालते हुए पीएम के लिए भेजा, वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जगदलपुर : हादसे में दो लोगों की मौत, फुट्टू निकालने जा रही थी बच्ची, इधर नदी में डूबा बुजुर्ग
रायगढ़-जशपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम उस समय यातायात पूरी तरह थम गया, जब जंगल से निकलकर जंगली हाथियों का एक बड़ा दल सीधे मुख्य सड़क पर आ पहुंचा। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ घंटों तक वाहनों के पहिये थम से गए।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे रायगढ़-जशपुर मुख्य मार्ग के सामारुमा जंगल से निकलकर हाथियों का एक बड़ा दल मुख्य सड़क में आ गया। हाथियों के सड़क पर पहुंचते ही दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और फिर देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हाथियों का दल काफी देर तक मुख्य मार्ग के आसपास ही मौजूद रहा। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया, ताकि हाथियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। हाथियों के सड़क से हटने और जंगल की ओर जाने का इंतजार करते हुए यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।

