इंडिया टुडे और सी-वोटर के ताजा ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के अनुसार, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए 49% लोगों की पहली पसंद हैं, जबकि राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है. वहीं तीसरे नंबर सबसे चौकानें वाला नाम सामने आया है. दरअसल, तीसरे नंबर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 9% वोट के साथ हैं.अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो प्रधानमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद कौन होगा? इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे और सी-वोटर के ताजा ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में सामने आया है. सर्वे में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी अब भी सबसे पसंदीदा चेहरा बने हुए हैं. उनके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम आता है. वहीं तीसरे नंबर पर जो नाम सामने आया है, वह भी काफी अहम और चौकानें वाला है.
PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, दूसरे पर राहुल,
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली दिल्ली की युवती ने संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक संचालक उस पर ग्राहकों को खुश करने के लिए देह व्यापार करने का दबाव बनाता था।युवती ने ऐसा करने से मना किया तो उसकी सैलरी रोक दी गई। आरोप है कि रुकी हुई सैलरी मांगने पहुंचने पर स्पा संचालक और उसके भाइयों ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की। इस दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया।युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने स्पा संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल, दिल्ली की मूल निवासी 22 वर्षीय युवती सकरी थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वह करीब तीन महीने से 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी।युवती का आरोप है कि स्पा संचालक अमन सेन और उसका बड़ा भाई लोकेश सेन उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाते थे। अमन उसे अक्सर प्राइवेट केबिन में ले जाता और उसके साथ गलत तरीके से छूने की हरकत करता था।युवती ने इन हरकतों का विरोध किया और काम छोड़ने की बात कही तो उसका वेतन रोक दिया गया।
स्पा सेंटर में कस्टमर्स से सेक्स करने दबाव बनाया मना करने पर संचालक ने सैलरी रोकी
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के खिलाफ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (DGGI) की रायपुर जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान महादेव बुक से जुड़े मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर, सहयोगी रवि उप्पल समेत दर्जनों आरोपियों के विरुद्ध शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।DGGI की जांच में महादेव बुक के दो पैनल संचालित होने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसी के मुताबिक इन पैनलों के माध्यम से रोजाना करीब 99 करोड़ रुपए की आवक होने का खुलासा हुआ है।कार्रवाई के तहत DGGI ने महादेव बुक से करीब 40 हजार 603 करोड़ रुपए की GST और 1.46 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली की मांग की है। एजेंसी की जांच में ऑनलाइन बैटिंग से होने वाले कथित कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।रायपुर जोनल यूनिट की इस कार्रवाई के बाद महादेव बुक के संचालन, उसके पैनलों और उससे जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शो-कॉज नोटिस के जरिए संबंधित आरोपियों से इस मामले में जवाब मांगा गया है।
महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के विरुद्ध DGGI की बड़ी कार्रवाई
जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुनकुरी और नारायणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे और इसकी खेप उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो कार और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है।कुनकुरी और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तथा गांजे की सप्लाई के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
जशपुर में 520 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
भोपाल। BSNL भोपाल में पदस्थ दो वरिष्ठ अधिकारियों को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में BSNL के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को 75-75 हजार रुपए की पहली किस्त लेते पकड़ा गया।बताया गया है कि दोनों अधिकारियों पर जबलपुर की एक फर्म के 14 बिल पास करने के बदले 2-2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद CBI ने ट्रैप की कार्रवाई की और पहली किस्त के रूप में 75-75 हजार रुपए लेते दोनों अधिकारियों को दबोच लिया।CBI की कार्रवाई के बाद भोपाल के साथ लखनऊ और कानपुर में भी छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसी रिश्वतखोरी के इस मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
BSNL भोपाल के दो चीफ इंजीनियर 75-75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने हत्या की FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त 2026 के आदेश के बाद CBI ने यह कार्रवाई की है। CBI ने 30 जुलाई 2026 को सिविल लाइंस थाने में दर्ज FIR नंबर 1036 को अपनी जांच का मुख्य FIR माना है।सुप्रीम कोर्ट ने CBI को 13 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई से पहले जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। फिलहाल CBI के दस्तावेजों में आरोपी के नाम की जगह अज्ञात व्यक्ति लिखा गया है।सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि श्रवण की हिरासत में मौत किन परिस्थितियों में हुई, CBI इसकी जांच करेगी। अगर जांच में कोई अधिकारी हिरासत में हिंसा के लिए जिम्मेदार पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कोर्ट के निर्देश पर CBI की टीम मामले की जांच कर रही है। साथ ही उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने न्यायिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उचित कार्रवाई नहीं की।
कस्टडी में मौत पर CBI ने हत्या की FIR की:सिर में चोट से मौत,
छत्तीसगढ़ सरकार ने अलग-अलग निगम, बोर्ड और आयोग के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, कुल 18 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा दिया गया है। इनमें 3 को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।वहीं, सरकार ने 15 अन्य पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इनमें गौरिशंकर श्रीवास, आनंद निषाद, राजेश कुमार राजपूत, राजेंद्र नायक, सुधीर गौतम, एजाज मिर्जा बेग, भोजराज देवांगन, प्रभात मिश्रा, सुषमा जेठानी, शशिकांत द्विवेदी,डॉ. जेपी शर्मा, किशोर महानंद, आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज), वेदराम मनहरे और मंगल दास ठाकुर शामिल हैं। इनमें निगम-मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों के साथ कुछ उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।सरकार ने कहा है कि इस सूची से किसी की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल तय नहीं होता। यह नया आदेश 27 अगस्त 2026 से लागू होगा।
छत्तीसगढ़- 18 निगम मंडल-आयोगों के पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा:रामलाल, रूप सिंह मंडावी और डॉ. ममता साहू को कैबिनेट रैंक,15 को राज्य मंत्री का दर्जा
मध्य प्रदेश के रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में पहली डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गए। परिजन ने कहा- इलाज में डॉक्टर ने लापरवाही बरती, इसलिए जान चली गई। लापरवाह डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।बैकुंठपुर के हटवा निवासी कल्पना मिश्रा (25) की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मदद मांग रही है। वीडियो में महिला वार्ड से बाहर निकलकर रोते और चिल्लाते हुए मदद मांगती दिखाई दे रही है। महिला कह रही है कि- इस तरह का इलाज जारी रहा तो ये लोग मुझे मार डालेंगे मां।वहीं, मदद मांगने के कुछ घंटे बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। लापरवाही बरतने पर नर्सिंग स्टाफ साधना वर्मा और सीमा मुजालदे को सस्पेंड कर दिया गया। परिजन ड्यूटी डॉक्टर सोनल अग्रवाल को भी निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। एनेस्थीसिया के ओवरडोज से मौत की आशंका है।

