Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या जादू-टोना के शक में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

बलौदाबाजार: युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्म सार करने वाली खबर सामने आई है यहाँ एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लड़कों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की। इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया, जिससे नाराज युवकों ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो दिखाकर पैसों की मांग करने लगे।मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल युवकों ने काम के दौरान चुपके से देवर-भाभी के निजी पलों का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

स्टाफ ने देवर-भाभी का सेक्स करते वीडियो बनाया

भिलाई-3। रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा PP रेलवे यार्ड में दिल्ली से पहुंची CBI टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बिल पास कराने के एवज में ठेकेदार से कथित तौर पर मोटी रकम मांगने की शिकायत के बाद CBI की टीम देर रात यार्ड पहुंची और जांच शुरू की। एक ठेकेदार ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के खिलाफ दिल्ली CBI में शिकायत की थी। शिकायत में रनिंग बिल पास कराने के बदले कथित रूप से रकम मांगने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद दिल्ली से पहुंची CBI टीम ने सीनियर DME अनमोल उइके के कार्यालय में दस्तावेजों की जांच शुरू की।बताया जा रहा है कि CBI की टीम रात से ही PP यार्ड में मौजूद है और कार्रवाई जारी है। सीनियर DME के चैंबर को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में CBI की ओर से अभी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

भिलाई-3 PP रेलवे यार्ड में CBI की दबिश, सीनियर DME का चैंबर सील

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक चोर ने कटर से कांच का दरवाजा काटा, अंदर साढ़े घंटे तक नहाया, कॉफी पी, लुंगी डांस किया और मैनेजर की 4.71 लाख रुपये की केटीएम बाइक लेकर फरार हो गया. मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम में देर रात एक चोर कटर से कांच का दरवाजा काटकर अंदर दाखिल हो गया. उसने करीब साढ़े चार घंटे तक शोरूम के अंदर रुककर कॉफी पी, वॉशरूम में नहाया, कंप्यूटर पर म्यूजिक चलाकर बाइक के कवर की लुंगी बनाकर डांस किया और अंत में मैनेजर की करीब 4.71 लाख रुपये मूल्य की ब्रांड न्यू केटीएम एडवेंचर 390 एस बाइक लेकर फरार हो गया.

अनोखी चोरी :स्पोर्ट्स बाइक शोरूम में चोर का डांस

-भिलाई के खुर्सीपार के कैनाल रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की कार्रवाई के दौरान एक महिला छत पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला के इस हाईवोल्टेज ड्रामे से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम कैनाल रोड खुर्सीपार में जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कार्रवाई करने पहुंची थी। निगम की कार्रवाई शुरू होते ही महिला ने विरोध जताते हुए छत पर चढ़कर सुसाइड की धमकी दे दी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारा, घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कब्जा हटाने पहुंचा निगम तो महिला, सुसाइड करने छत पर चढ़ी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में परसा-भकुरा गांव के लोग गुरुवार को करीब 50 आवारा मवेशियों को हांकते हुए कलेक्टोरेट पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से आवारा मवेशियों से परेशान हैं। मवेशी खेतों में घुसकर फसल खराब कर रहे हैं और सड़कों पर बैठे रहने से हादसों का खतरा भी बना रहता है।ग्रामीणों ने कहा, आवारा मवेशियों से हम परेशान हो चुके हैं, इसलिए इन्हें कलेक्टोरेट ले आए हैं। अब कलेक्टर साहब ही इनकी व्यवस्था करें। उनके दरवाजे पर जाकर खड़े कर दिए हैं। चाहे रोड पर एक्सीडेंट कराए या अपने घर में बांधें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गौठानों की व्यवस्था थी। उस समय आवारा मवेशियों की समस्या इतनी ज्यादा नहीं थी। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार में गौठानों की व्यवस्था बंद होने के बाद परेशानी बढ़ गई है।

50 आवारा मवेशियों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंच गए ग्रामीण,

चीन में एक समुदाय ऐसा भी है, जिनमें शादियां गेंद फेंकने से तय होती है. यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है. लेकिन, हजारों साल पुरानी परंपरा आज भी जीवित हैइसके तहत बालकनी से महिलाएं गेंद नीचे फेंकती हैं और नीचे जो शख्स लपकता है, वहीं उसका पति बनता है.  प्राचीन में ऐसी परंपरा थी और आज भी कुछ जनजतीय समूहों में ऐसे रिवाज हैं. असल कहानी थोड़ी अलग है. कढ़ाई वाली गेंद फेंकने की परंपरा चीन में जरूर रही है, लेकिन इसे बालकनी से फेंककर किसी अनजान शख्स को पति चुनने की प्रथा अब नहीं. है. अब सबकुछ पहले से तय रहता है. दक्षिणी चीन के गुआंग्शी इलाके में रहने वाले झुआंग समुदाय में यह गेंद प्रेम का इजहार करने का एक पारंपरिक तरीका रहा है.इसमें एक-दूसरे को पसंद करने वाले युवक-युवती गेंद फेंकते थे

यहां महिलाएं बालकनी से फेंकती हैं गेंद, लपका तो पति

श्री, कंठा, पायजेब समेत 62 लाख के शाही गहनों से सजा बाबू हाथी। रेड कारपेट पर चंदा, पुष्पा और हेमा समेत कई हथिनियों के साथ रैंप वॉक किया। यह नजारा था बुधवार को विश्व हाथी दिवस पर जयपुर के हाथी गांव में हुए फैशन शो का।इस शो में 21 हाथियों ने 50 मीटर लंबे रेड कारपेट पर पूरे शाही अंदाज में रैंप वॉक किया। हाथियों के साथ उनके महावत भी पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजे-धजे नजर आए। हाथियों का पारंपरिक रंगों, फूलों और आकर्षक आभूषणों से मनमोहक शृंगार किया गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। महावत और हाथी की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

62 लाख की ज्वेलरी पहनकर हाथी ने रैंप-वॉक किया

उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा हो गया। भारी भूस्खलन होने से कई श्रमिक चपेट में आ गए। इस हादसे में वहां काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए, जिसमें से 7 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य मजदूरों की तलाश के लिए NDRF, SDRF, पुलिस, ITBP की टीमें राहत-बचाव में जुटीं हुई है। वहीं, आज मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी हादसा स्थल का दौरा करेंगे।

निर्माणाधीन टनल में दर्दनाक हादसा, 7 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ से लगे मध्य प्रदेश के मैहर जिले में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश उमदेवी गांव में एक परिवार के घर में घुसे और हथियारों के दम पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया।बदमाशों ने घर में रखे करीब 13 लाख 50 हजार रुपये नकद और 10 तोले सोने के जेवर लूट लिए और वारदात के बाद फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हथियारबंद बदमाशों की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है

,,मैहर में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments