Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले पर आज हरेली तिहार मनाया गया। इस मौके पर भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ वाले पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जो काम हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया।उन्होंने कहा, ‘बड़ी मुश्किल से 56 इंच का सीना होने की छवि बनाई थी। बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।’ हरेली तिहार को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है। इसे सभी लोग और किसान मिलकर मनाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने इस परंपरा को भी खत्म कर दिया।

भूपेश बोले- 56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र:कहा- मुश्किल से छवि बनाई

राजिम। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बाबाकुटी जंगल में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती की लाश पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती ने आत्महत्या की है या मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

राजिम में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश
 रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को डिजिटल व्यवस्था की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। सेंट्रल जोन कमिश्नरेट का पहला ऐसा जोन बन गया है, जहां उसके अंतर्गत आने वाले सभी 7 थाने पूरी तरह डिजिटल हो चुके हैं।एडिशनल कमिश्नर ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर ई-मालखाने का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सेंट्रल जोन के सभी सात थानों में ई-मालखाने की व्यवस्था शुरू हो गई है। इससे जब्त सामान और केस प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत कुल 21 थाने हैं। इनमें सेंट्रल जोन में 7, वेस्ट जोन में 9 और नॉर्थ जोन में 5 थाने शामिल हैं।पुलिस विभाग का लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक कमिश्नरेट के सभी 21 थानों में ई-मालखाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाए। डिजिटल व्यवस्था लागू होने से मालखाने में रखी केस प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड और प्रबंधन में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।
रायपुर कमिश्नरेट में सेंट्रल जोन बना पहला डिजिटल जोन,

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ कथित उत्पीड़न मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय (PHQ) को नोटिस जारी किया है।मामले में पीड़िता ने जांच किसी IAS अधिकारी से कराने की मांग की है। पीड़िता ने समान रैंक के अधिकारियों से जांच कराए जाने पर आपत्ति जताई है। फिलहाल मामले की जांच IPS आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे द्वारा की जा रही है।पीड़िता की ओर से जांच की निष्पक्षता को लेकर उठाई गई आपत्ति के बाद हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को निर्धारित की गई है।अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां मामले की जांच को लेकर हाईकोर्ट के समक्ष आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 3,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। ईडी के अनुसार, शराब घोटाले से हासिल कथित अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाया जाता था। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि घोटाले से जुटाई गई बेहिसाब नकदी को रायपुर स्थित ‘राजीव भवन’ में रामगोपाल अग्रवाल को डिलीवर किया जाता था। ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वे पांच दिन की ईडी कस्टोडियल रिमांड पर हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि पूछताछ के दौरान रामगोपाल अग्रवाल ने जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं किया।

राजीव भवन में ही रामगोपाल को दिए गए थे शराब स्कैम से इतने रुपए,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गर्लफ्रेंड ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद वह छत पर बेसुध हालत में मिला। गर्लफ्रेंड ने उसे CPR दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की बात सामने आई है। घटना के समय उनके साथ एक और कपल भी शराब पार्टी कर रहा था।फिलहाल पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। लड़की नर्सिंग की छात्रा है। लड़का पहले प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी।दोनों की शादी होने वाली थी। उसकी मां रायपुर के एक स्कूल में सरकारी शिक्षिका हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

दुर्ग में गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments