Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद CJP ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बड़ी चेतावनी दे डाली है. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को टारगेट किया गया तो वो फिर से बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने सरकार से अपील की है कि को परेशान करना बंद किया जाए. सुप्रीम कोर्ट की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर दिए गए अंतरिम आदेश पर CJP ने कड़ा रुख अपनाया है. CJP के फाउंडर अभिजीतदीपके ने ऐलान किया है कि अगर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को टारगेट किया गया तो वो फिर से प्रोटेस्ट शुरू कर देंगे.

… तो दोबारा बड़ा प्रदर्शन करेगी CJP’, दिपके का ऐलान!

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जंतर-मंतर में हुई गाली-गलौज की घटना पर कहा कि वह इस तरह की अभद्र भाषा का समर्थन नहीं करते। हालांकि उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल पहले भी किया गया है, इसलिए “जो बोया है, वही काट रहे हैं।”शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि केवल चेहरे बदल देने से व्यवस्था नहीं बदलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इशारों पर संचालित हो रही है, जिसके कारण ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं।

जंतर-मंतर की अभद्र भाषा का समर्थन नहीं,  भूपेश बघेल

रायगढ़। रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू सर्पदंश पीड़ित के परिजनों को शासन से मिलने वाला मुआवजा दिलाने के एवज में ₹50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की और रिश्वत लेते समय आरोपी को दबोच लिया।कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

रायगढ़ :50 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडा गांव के पास  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

बलौदाबाजार:सड़क हादसा,ट्रक पिकअप, टकराई,एक की मौत, दो गंभीर

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक के शिवपुर का है, जहां खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीण बिजली की चपेट में आए, हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में इलाज जारी है।वहीं, सूरजपुर जिले के नमदगीरी गांव में किसान विनय देवांगन (35) खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बिजली गिरी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तीसरा हादसा गौरेला पेंड्रा-मरवाही जिले में हुआ, जहां बिजली की चपेट में आने से महिला मजदूर ने दम तोड़ दिया। 6 अन्य महिलाएं घायल हो गई।छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। गरियाबंद जिले के खोलापारा नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। इस दौरान एक बाइक सवार ने नाले को पार करने की कोशिश की तो वह गिर गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बहने से बचाया।

 छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने 5 लोगों की मौत, 11 घायल

मध्य प्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद की मांग को लेकर किसानों का सब्र का बांध टूट गया है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100 फीसदी खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. नर्मदापुरमहरदा, सीहोर, रायसेन, विदिशा समेत मालवा और नर्मदापुरम संभाग के 19 किसान संगठनों के बैनर तले हजारों किसान भोपाल पहुंच गए हैं. प्रदर्शनकारी किसान शहरके वीर सावरकर सेतु पर जुटे हुए हैं, जहां उन्होंने सड़क पर ही कंडों की आग में दाल-बाटी बनानी शुरू कर दी.  नर्मदापुरम से शुरू हुआ किसानों का भोपाल कूच अब राजधानी की सीमाओं तक पहुंच चुका है. पुलिस के रोके जाने पर किसान शहर की सड़कों पर खाना बनाने बैठ गए हैं.

मुख्यमंत्री आवास जाने पर अड़े किसान, सड़क पर बनाई  दाल-बाटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक स्थित शासकीय हाई स्कूल कूपाकानी में सरकारी योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें बांटी जानी थीं। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई थीं। तभी भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत वहां पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध किया।रवि भगत ने कहा कि साइकिल पर ‘हीरो’ लिखा है, जबकि उस पर ‘कावेरी’ का स्टीकर लगा है। उन्होंने बिल और रसीद दिखाने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि आखिर इनकी कीमत क्या है।विरोध के बाद स्कूल के प्राचार्य ने इसकी सूचना थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में ले लिया। हिरासत का भी रवि ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घसीटकर गाड़ी में बिठाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

रवि भगत बोले- बच्चों को घटिया साइकिल बांटी गई

बिलासपुर में फर्जी पहचान बनाकर युवती से दोस्ती करने, उसका अश्लील वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। रकम नहीं मिलने पर आरोपी युवती ने वीडियो पीड़िता के भाई के व्हाट्सएप पर भेज दिया। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने केस दर्ज कर मध्य प्रदेश के कटनी से आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन से स्नेहा मोगरिया नाम की युवती लंबे समय से खुद को लड़का बताकर मोबाइल पर बातचीत करती थी। दोनों के बीच विश्वास बनने के बाद आरोपी ने साजिश के तहत दबाव डालकर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनवाया और अपने पास मंगवा लिया।

बिलासपुर में फर्जी पहचान बनाकर लड़की नियुड वीडियो बनाया

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments