Homeछत्तीसगढ़अदाणी फाउंडेशन की बड़ी पहल: तिल्दा ब्लॉक के 4,393 विद्यार्थियों को मिले...

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी पहल: तिल्दा ब्लॉक के 4,393 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, 16 गांवों के 41 शासकीय स्कूल हुए लाभान्वित

तिल्दा-नेवरा। शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने अपनी ‘उत्थान’ परियोजना के तहत तिल्दा विकासखंड में एक महत्वपूर्ण पहल की है। फाउंडेशन ने 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों के 4,393 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। यह अभियान 10 जुलाई से 28 जुलाई तक लगातार 18 दिनों तक चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास स्थित भाटापारा, रायखेड़ा, मोहरेंगा, मुरा, चिचोली, बरतोरी, खम्हारिया, ताराशिव, कोनारी, गैंतरा, तुलसी सहित कुल 16 गांवों के कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
स्कूल बैग वितरण अभियान की शुरुआत ग्राम भाटापारा से हुई, जहां जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा एवं रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। सभी 16 गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अदाणी पावर लिमिटेड के सुरक्षा, वित्त, स्वास्थ्य एवं टेक्नो-कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई। संपूर्ण अभियान का संचालन अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर टीम ने किया।
इन विद्यालयों को मिला लाभ
इस पहल के अंतर्गत 4 शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय, 16 शासकीय प्राथमिक विद्यालय, 12 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 7 शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालय, 1 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और 1 राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को शामिल किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने की पहल की सराहना
ताराशिव के सरपंच मनीष वर्मा ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। स्कूल बैग वितरण जैसी पहल विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करती है।
रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा ने कहा कि फाउंडेशन केवल आधारभूत विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
मुरा की सरपंच श्रीमती कंचन गायकवाड़ ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा और अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत होगा।
ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित इस अभियान की जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समितियों एवं अभिभावकों ने सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी और शिक्षा उन्मुख कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहा है। स्कूल बैग वितरण अभियान ग्रामीण विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments