सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद CJP ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बड़ी चेतावनी दे डाली है. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को टारगेट किया गया तो वो फिर से बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने सरकार से अपील की है कि को परेशान करना बंद किया जाए. सुप्रीम कोर्ट की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर दिए गए अंतरिम आदेश पर CJP ने कड़ा रुख अपनाया है. CJP के फाउंडर अभिजीतदीपके ने ऐलान किया है कि अगर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को टारगेट किया गया तो वो फिर से प्रोटेस्ट शुरू कर देंगे.
… तो दोबारा बड़ा प्रदर्शन करेगी CJP’, दिपके का ऐलान!
रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, जो देखते ही देखते ऑक्टोपस बार समेत आसपास की चार दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन सुबह तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। अब भी धुआं उठ रहा है।तेलीबांधा टीआई अजय झा के मुताबिक, आग हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई थी। आग इतनी भीषण थी कि तेज बारिश के बावजूद उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
रायपुर में ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलीं
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जंतर-मंतर में हुई गाली-गलौज की घटना पर कहा कि वह इस तरह की अभद्र भाषा का समर्थन नहीं करते। हालांकि उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल पहले भी किया गया है, इसलिए “जो बोया है, वही काट रहे हैं।”शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि केवल चेहरे बदल देने से व्यवस्था नहीं बदलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इशारों पर संचालित हो रही है, जिसके कारण ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं।
जंतर-मंतर की अभद्र भाषा का समर्थन नहीं, भूपेश बघेल

