Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार चिंता बढ़ा रहा है। पिछले दो सालों में प्रदेश में 2960 लोगों की हत्या हुई है। यानी हर दिन औसतन 4 लोगों की जान गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नक्सल प्रभावित जिलों से भी ज्यादा हत्याएं राजधानी रायपुर में दर्ज हुई हैं।गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 के बीच रायपुर में सबसे ज्यादा 169 हत्या के मामले सामने आए। इसके बाद जशपुर और रायगढ़ में 114-114, दुर्ग और सरगुजा में 113-113, जबकि बिलासपुर में 109 हत्याएं दर्ज की गईं।वहीं नक्सल प्रभावित बीजापुर में 82, सुकमा में 49, दंतेवाड़ा में 33, कोंडागांव में 26 और नारायणपुर में 24 हत्या के मामले सामने आए।सिर्फ पिछले एक साल के आंकड़ों में भी रायपुर 84 हत्याओं के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। बढ़ते अपराध अब कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़ता खूनी अपराध! हर दिन 4 लोगों का कत्ल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश हुई CAG यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट ने जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के किसी भी जिले या ब्लॉक में मिशन का काम 100 फीसदी पूरा नहीं हुआ। शुरुआती कामकाज इतना धीमा रहा कि केंद्र से मिलने वाले करीब 6,480 करोड़ रुपये का लाभ भी नहीं मिल सका। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2024 तक केवल 3.64 प्रतिशत घरों तक ही कार्यशील नल कनेक्शन पहुंच पाए। वहीं 13.31 लाख घरों में नल तो लगाए गए, लेकिन कहीं पानी की टंकी नहीं, कहीं जल स्रोत नहीं और कहीं बिजली की व्यवस्था ही नहीं होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। CAG की रिपोर्ट ने मिशन के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CAG रिपोर्ट में जल-जीवन मिशन की खामियां उजागर

रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की और शव को खेत में फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने के साथ-साथ अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

बेंद्री में हत्या: पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा

अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी पोल खुल गई है। यहां से 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।nbhgvfcdretगांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया। खास बात यह है कि 23 जून को भी इसी संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हुए थे, जिनमें से 2 अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्काई एक्सचेंज से जुड़े देश के चर्चित कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि ED की टीम गर्ग को दिल्ली की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश करने की अनुमति दी है। । इसके बाद रायपुर की विशेष अदालत में कस्टोडियल रिमांड की मांग की जाएगी।गौरतलब है कि ED इससे पहले विकास गर्ग से जुड़ी 940 करोड़ 77 लाख रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। अब इस गिरफ्तारी को महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

स्काई एक्सचेंज कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अंबिकापुर से बतौली जा रही योजना की एक बस बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसके बाद यात्रियों और लोगों ने धक्का मारकर बस को स्टार्ट कराया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद योजना में पुरानी और जर्जर बसों के संचालन के आरोप लगने लगे हैं। वहीं जिला परिवहन अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना धक्का मारकर स्टार्ट की गई बस!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।यह हादसा धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हार चौक के पास हुआ। सुबह करीब 7 बजे कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। बाइक सवार तीनों युवक ग्राम बिहामाटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे सड़क पार कर चौक के पास स्थित होटल जा रहे थे। इसी दौरान यह दुखद घटना हुई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें धरमजयगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता दिख रहा है।

रायगढ़ में  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला,

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में सरकारी भुगतान और कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि कई सरकारी आयोजनों में ऐसे कार्यक्रमों के भी बिल लगाए गए, जो हुए ही नहीं। उन्होंने दावा किया कि कलेक्टर के कार्यक्रम में साउंड सिस्टम पर जहां 3 लाख रुपये खर्च होते हैं, वहीं कृषक कार्यक्रम में 13 लाख रुपये का भुगतान दिखाया गया। इस बड़े अंतर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जवाब में मंत्री अरुण साव ने जांच कराने की घोषणा कर दी। इससे पहले विधायक भईयालाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के कार्यों में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया, जिस पर सरकार ने जांच के आदेश दिए। विधानसभा में इन दोनों मामलों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

प्रश्नकाल में सरकारी भुगतान पर बवाल, मंत्री ने बैठाई जांच

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments