रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंचे।यहां धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अनंत अंबानी ने देश की सुख-समृद्धि, धर्म की रक्षा और जनकल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनंत अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कराए। उन्होंने बागेश्वर धाम के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी दी। इसके बाद दोनों ने श्री बागेश्वर बालाजी की आरती की और यज्ञशाला पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित कीं। धार्मिक अनुष्ठानों के तहत अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का पूजन किया, उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,. धीरेन्द्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद,
रायपुर के नकटी गांव में हुई तोड़फोड़ के मामले को लेकर गठित कांग्रेस की न्याय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित ग्रामीणों के समर्थन में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक में फैसला लिया गया कि कल प्रभावित ग्रामीणों के साथ रायपुर कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि तोड़फोड़ का विरोध करने वाले ग्रामीणों पर दर्ज बलवा (दंगा) की धाराएं तत्काल हटाई जाएं और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में न्याय समिति के संयोजक धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित रायपुर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नकटी तोड़फोड़ मामला: कांग्रेस आज कलेक्टोरेट घेराव करेगी
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है.यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने तीसरे पति की हत्या करा दी. पुलिस का दावा है कि महिला प्रेमी से चौथी शादी करना चाहती थी, इसलिए साजिश रची गई. मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रस्सी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है .पुलिस जांच के अनुसार सरोज मेहरा की पहली शादी वर्ष 2004 में हुई थी. बाद में उसने पहली शादी छोड़ दी और दूसरी शादी कर ली. दूसरे पति की मौत के बाद वर्ष 2006 में उसने तुलसीराम से तीसरी शादी की. इसी दौरान उसका महेंद्र मेहरा के साथ प्रेम संबंध भी शुरू हो गया. पुलिस का कहना है कि इसी प्रेम संबंध नेआगे चलकर हत्या की साजिश का रूप ले लिया.
प्रेमी से चौथी शादी की चाह में तीसरे पति की हत्या
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पड़ोसी युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। युवती का आरोप है कि शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने अश्लील मैसेज भेजे और कॉल करके परेशान करने लगा।मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बुधवार को युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के कॉलोनी पहुंची थी, जहां उसने हंगामा किया और थप्पड़ जड़े। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने थाने में भी लिखित शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा, लड़की ने जड़े थप्पड़
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक पर बिजली गिरने से वह पूरी तरह जल गया, जबकि बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई है। मानती टेकाम (33) और उनकी बेटी कुमारी विमला टेकाम (14) खेत में काम करने गई थीं।लौटते समय तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों खेत के पास स्थित एक सेमर के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।इसी दौरान बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के पतरापारा गांव का है। कोरबा के रामपुर में इमली के पेड़ पर गाज गिरने से 6 साइबेरियन पक्षियों की मौत हो गई। वहीं बीजापुर के गंगालूर तहसील के कोटेर गांव में बिजली गिरने से 9 बकरियां मर गईं।
खेत में मां-बेटी की मौत, खड़े ट्रक पर बिजली गिरी
कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7 की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक मजदूर छत्तीसगढ़ और एक कर्नाटक के यादगीर जिले का निवासी था।पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। चट्टान की चपेट में आने से कई मजदूरों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी PTI ने सेंट्रल रेंज के डीआईजी एस. गिरीश से बातचीत के आधार पर MP के मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।
कर्नाटक में MP के 5 मजदूरों समेत 7 की मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी। आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक को शराब पीने की लत थी। शराब पीने के लिए युवक ने पैसों की मांग की, जब घरवालों ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने झगड़ा कर शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने पहले नारियल की रस्सी से युवक का गला दबा दिया। उन्हें लगा कि कहीं वह जिंदा न हो, इसलिए उसे कीटनाशक भी पिला दिया। इसके बाद वारदात छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए मां-बेटे ने शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम गोजी की है।
गला दबाया, कीटनाशक पिलाया, फिर फांसी से लटकाया
तिल्दा-नेवरा में स्कूटी की लाइट टूटने के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। जनपद परिसर स्थित एक किराना दुकान में पहुंचे युवक ने दुकानदार से विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के कंधे के पास चोट आई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान हर्षित वर्मा, निवासी तिल्दा बस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसकी स्कूटी दुकान में काम करने वाले एक युवक की बाइक से टकरा गई थी, जिससे स्कूटी की लाइट टूट गई थी। इसी नुकसान की भरपाई के लिए वह गुरुवार को दुकान पर पैसे मांगने पहुंचा। आरोपी ने दुकान पहुंच कर पैसों की मांग की पैसे नही देने पर चाकू निकालकर दुकानदार दिनेश जैन के कंधे के पास वार कर दिया।पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है है।घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
स्कूटी की लाइट टूटने के विवाद :दुकानदार पर चाकू से हमला,
बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होना सामने आया है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से , बाइक सवार दो लोगों की मौत
बीजेपी की केंद्रीय टीम में फेरबदल की चर्चाओं के बीच, गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. पीटीआई कीकी रिपोर्ट में बताया गया, “सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में बीजेपी के महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष भी मौजूद थे और यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली.” तीन घंटे तक चली.” हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन के नेतृत्व वाली बीजेपी की नई केंद्रीय टीम में अनुभवी सीनियर और युवा नेताओं’ के शामिल किए जाने की उम्मीद है.
शाह -नितिन नवीन की मैराथन बैठक,टीम में होगा फेरबदल

