तिल्दा-नेवरा। स्कूटी की लाइट टूटने के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। जनपद परिसर स्थित एक किराना दुकान में पहुंचे युवक ने दुकानदार से विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के कंधे के पास चोट आई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हर्षित वर्मा, निवासी तिल्दा बस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसकी स्कूटी दुकान में काम करने वाले एक युवक की वाहन से स्कूटी टकरा गई थी, इस हादसे में दोनों की गाड़िया शतिग्रस्त हो गई ,आरोपी के स्कूटी की लाइट टूट गई थी। इसी नुकसान की भरपाई के लिए वह गुरुवार को दुकान पर पैसे मांगने पहुंचा था ।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर दुकानदार दिनेश जैन के कंधे के पास वार कर दिया। इस वारदात का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है ,जिसमे पहले युवक दुकानदार से सिवाद करता दिख रहा है.बाद में चाकू से हमला कर युवक एक अन्य के साथ भागता दिखाई दे रहा है. घायल दुकानदार ने तिल्दा थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

