Homeछत्तीसगढ़सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स के विस्तार को मिली सहमति, जनसुनवाई शांतिपूर्वक...

सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स के विस्तार को मिली सहमति, जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के प्रस्तावित विस्तार को लेकर आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर उमाशंकर बन्दे एवं क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश राबड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कंपनी के विस्तार प्रस्ताव का समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा आसपास के गांवों में लगातार विकास कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास, भूमि के उचित मुआवजे, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव शांतिपूर्वक रखे।
कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही सामाजिक सरोकारों के तहत क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने जनसुनवाई के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पर्यावरण विभाग एवं सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments