Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर गरबा और धार्मिक संस्कृति से जुड़ी कुछ वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नवरात्रि से ठीक पहले गरबा पासेस के प्रचार-प्रसार के लिए ‘बेगम बगैर बादशाह किस काम का’ गाने पर वीडियो बनाए गए, जिसमें गरबा ड्रेस पहने लड़कियों के सिगरेट पीने और गन कल्चर को दिखाया गया है।इस कंटेंट को लेकर स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और आपत्तिजनक वीडियो सौंपीं। इसके साथ ही वीडियो में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।

गरबा ड्रेस पहनकर लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, बंदूक लहराई

रायपुर के आरंग इलाके के बीरबीरा गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में अपने घर में रहने वाले दंपती की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65) और उनकी पत्नी आसबाती (62) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या किसी धारदार नुकीली वस्तु से किए जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।एसीपी रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच बीरबीरा गांव में बुजुर्ग दंपती के शव घर में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

रायपुर में घर में पति-पत्नी की सिरकटी लाश मिली

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर लेटे युवक को कुचल दिया। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। रत्नाबांधा के पास सागर नागरची (21) नशे की हालत में बीच सड़क पर लेट गया था। इसी दौरान कार उसके ऊपर से गुजर गई।कार के नीचे आकर युवक 12 फीट दूर तक घसीटा गया। हादसे में युवक के सिर, सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। एक हाथ पूरी तरह मुड़ गया। चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। आसपास के लोगों ने गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शराब पीकर सड़क पर सोया, ऊपर से गुजरी कार:चेहरा कुचला,

अपनी दमदार एक्टिंग, अलग अंदाज और कड़क आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर दुनिया से अलविदा हो गए, उनका  एक भावुक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को गोवा पर्यटन दिवस समारोह में शामिल हुए नाना पाटेकर ने मंच से अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जिंदगी की अनिश्चितता पर बात की थी।इस दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि अगले दिन वे जीवित रहेंगे या नहीं। कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक संगीत और नृत्य का भी आनंद लिया।उनकी इस बात को अब उनके निधन से जोड़कर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि नाना पाटेकर को अपनी मौत का पूर्वाभास था। उनका बयान जिंदगी की अनिश्चितता को लेकर एक भावुक टिप्पणी भी हो सकता है।

नाना पाटेकर ने 4 दिन पहले कहा था ‘कल रहूं या नहीं’

सूरजपुर के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन के प्रबंधों के चलते तीनों दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई गई।अंबिकापुर जेल में मौजूद कुलदीप साहू को जैसे ही फांसी की सजा सुनाई गई, उसके चेहरे पर तनाव और खौफ साफ नजर आया। सजा सुनाए जाने के दौरान उसके चेहरे के भाव पूरी तरह बदले हुए दिखाई दिए।खास बात यह है कि 29 सितंबर को पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने के प्रयास के मामले में 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद अदालत से बाहर निकलते समय कुलदीप साहू मुस्कुराता हुआ नजर आया था। उस दौरान उसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही थी।लेकिन मां-बेटी हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद उसके चेहरे के भाव बदल गए।

 फांसी की सजा सुनते ही कुलदीप के चेहरे पर दिखा खौफ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 20,708 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

दुर्ग में सीएम ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments