विकासखंड स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता संपन्न, 16 खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन
तिल्दा-नेवरा-रायखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, अब जिला स्तर पर करेंगे तिल्दा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व
तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा विकासखंड के ग्राम रायखेड़ा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विकासखंड स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौना, बंगोली, असौंदा, तोहड़ा, सेजेस रायखेड़ा, गनियारी, खरोरा तथा जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल सिर्वे सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में अंशु निषाद (असौंदा), 19 वर्ष बालक वर्ग में कुणाल गिलहरे (कनकी), सूर्यांश वर्मा (कनकी), भूपेश साहू (सेजेस रायखेड़ा), दीपांशु लहरे (बंगोली) एवं गोविंद धीवर (सेजेस रायखेड़ा) चयनित हुए।
17 वर्ष वर्ग में बालिका वर्ग से विनीता यादव, सानिया वर्मा, प्रियंका वर्मा, भावना यादव (सभी तोहड़ा) तथा कुमारी तुलसी (असौंदा) का चयन हुआ। वहीं भूपेंद्र कुमार देवांगन (खरोरा) ने भी स्थान बनाया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में निष्ठा त्रिपाठी (खरोरा) तथा 14 वर्ष बालक वर्ग में मोहित पटेल (रायखेड़ा), मोहन कुमार यादव (गनियारी), दीपांशु देवांगन (गनियारी) एवं साहिल तूरकाने (रायखेड़ा) का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
अब चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तिल्दा-नेवरा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेश्वर वर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चयन से वंचित प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर व्याख्याता गजेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षक टी.पी. नायक, व्यायाम शिक्षक विमल कुमार साहू, नोतन साहू, योगेंद्र कुमार त्रिपाठी, गीतांजलि मरकाम, पुष्कर साहू, प्रिया नायक, नम्रता गायकवाड सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

