Homeछत्तीसगढ़रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक जिंदा जला, सगा भाई...

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक जिंदा जला, सगा भाई गंभीर घायल

तिल्दा-नेवरा। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे लोहे से लदे ट्रेलर को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे आयल तेल के डब्बो और अन्य सामान से भरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक में तेल भरा होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में पीछे चल रहा ट्रेलर भी आ गया।

हादसे में मध्प्रदेश राजगढ़ का रहने वाला ट्रक चालक सुजान केबिन में ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक का कंडक्टर लखन  गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक चालक और घायल कंडक्टर दोनों सगे भाई हैं। दोनों वाहन राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

घटना आधी रात की होने के कारण अधिकांश ग्रामीण सो रहे थे। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग चारों ओर फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई

जा सकी।हादसे के बाद ट्रेलर चालक और उसका कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments