Homeछत्तीसगढ़मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई, चालक पर ₹5 हजार का चालान

मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई, चालक पर ₹5 हजार का चालान

तिल्दा-नेवरा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश ध्वनि करने वाले बुलेट चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG04-OT-6615 की जांच के दौरान उसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया। मामले में चालक अभय दास मानिकपुरी (22), पिता संतू दास मानिकपुरी, निवासी तिल्दा बस्ती, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(A)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए ₹5,000 का चालान किया गया।

पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें। ऐसे किसी भी संशोधन से बचें, जिससे अत्यधिक या कर्कश ध्वनि उत्पन्न हो और आम नागरिकों को परेशानी हो।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments