Homeछत्तीसगढ़उत्तराखंड में 2 साल का बकरा दे रहा दूध:चमत्कार समझ देखने पहुंच...

उत्तराखंड में 2 साल का बकरा दे रहा दूध:चमत्कार समझ देखने पहुंच रहे लोग, डॉक्टर्स का दावा- हजार में से एक में ऐसा होना मुमकिन

देहरादून -बकरी का दूध देना आम बात है, लेकिन देहरादून में एक बकरा रोज दूध दे रहा है। राजधानी के सेलाकुई क्षेत्र का दो वर्षीय बकरा ‘बोरा’ इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।स्थानीय निवासी राजेंद्र बिल्ला और बकरे के मालिक सुखपाल ने जब पहली बार उसके विकसित थनों से दूध निकाला तो दोनों हैरान रह गए। इसके बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और अब दूर-दूर से लोग इस अनोखे बकरे को देखने पहुंच रहे हैं।

सेलाकुई निवासी सुखपाल ने बताया कि बकरे के थन सामान्य से अलग विकसित दिखाई दे रहे थे। इस पर स्थानीय निवासी राजेंद्र बिल्ला के साथ उन्होंने जांच के लिए दूध निकालने की कोशिश की। जैसे ही बकरे के थनों से दूध निकला, तो यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई और आसपास के गांवों से लोग ‘दूध देने वाले बकरे’ को देखने पहुंचने लगे।

दो वर्षीय बकरे 'बोरा' के विकसित थनों से निकलता दूध।
सहसपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. मोल्फा के अनुसार, यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक दुर्लभ जैविक स्थिति है। उन्होंने बताया कि हजारों में किसी एक नर पशु के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोलैक्टिन जैसे हार्मोन का स्तर असामान्य रूप से बढ़ सकता है। इस हार्मोनल गड़बड़ी, जिसे गाइनेकोमास्टिया कहा जाता है, के कारण थन विकसित हो जाते हैं और दूध का स्राव शुरू हो सकता है।

 

विज्ञान ने बताई वजह, लेकिन लोगों के लिए अजूबा

विशेषज्ञ इसे दुर्लभ हार्मोनल बदलाव मान रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह अब भी किसी अजूबे से कम नहीं है। फिलहाल दो वर्षीय बकरा ‘बोरा’ पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और उसे देखने के लिए लगातार लोगों की भीड़ पहुंच रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments