Homeछत्तीसगढ़"मेरी शादी में आना" – PDF कार्ड खुलते ही बैंक अकाउंट हो...

“मेरी शादी में आना” – PDF कार्ड खुलते ही बैंक अकाउंट हो गया खाली… देखते ही देखते कट गए 75 हजार रुपये!

राजकोट:आपका कोई रिश्तेदार आपको शादी का न्योता भेजे और आप खुशी-खुशी उसे खोल लें, लेकिन जश्न मनाने की जगह आपके बैंक खाते से हजारों रुपये गायब होने लगें! है न डरावना? ऐसा ही हुआ गुजरात के राजकोट जिले के कई लोगों के साथ.

न्योते में छुपा साइबर जाल!
राजकोट के कोलीथड गांव के रियाज भाई गाला का किस्सा सुनिए. 14 फरवरी को उनके फोन पर उनके अपने रिश्तेदार ईशान भाई का मैसेज आया – “मेरी शादी में जरूर आना.” साथ में एक पीडीएफ फाइल भी थी. रियाज भाई खुश हो गए, सोचा चलो शादी का कार्ड देख लिया जाए, लेकिन यह कार्ड असल में साइबर ठगों का बिछाया जाल था.

जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड की, उनके फोन का कंट्रोल हैकर्स के हाथ में चला गया. पहले तो सिर्फ 1 रुपये कटे, फिर धीरे-धीरे पूरे 75,000 रुपये गायब हो गए. जब तक उन्हें कुछ समझ आता, तब तक उनके मेहनत से कमाए पैसे किसी और की जेब में जा चुके थे.

खेती-किसानी में पसीना बहाने वाले भी बने शिकार
रियाज भाई अकेले नहीं थे. कोलीथड गांव के ही किसान शैलेश भाई सावल्या के साथ भी यही हुआ. खेत में दिनभर मेहनत करने वाले शैलेश भाई को भी वैसा ही शादी का न्योता मिला. उन्होंने भी बिना शक किए फाइल डाउनलोड कर ली, और देखते ही देखते 24,000 रुपये उनके खाते से उड़ गए.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments