Homeछत्तीसगढ़भाजपा ने लक्ष्मीचंद नागवानी व रमेश अग्रवाल को सौंपी जिला स्तर की...

भाजपा ने लक्ष्मीचंद नागवानी व रमेश अग्रवाल को सौंपी जिला स्तर की नई जिम्मेदारी

नगर पालिका निकाय प्रकोष्ठ व व्यवसायिक प्रकोष्ठ में नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

तिल्दा नेवरा -भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग ने तिल्दा-नेवरा के वरिष्ठ युवा नेता एवं पूर्व शहर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागवानी को नगर पालिका निकाय प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक तथा भाजपा के पूर्व महामंत्री रमेश अग्रवाल को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है।

दोनों नेताओं की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जिले में और मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में भाजपा जिला मंत्री विकास कोटवानी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, पार्षद ईश्वर यदु, विनोद नेम, धर्मेंद्र दरिया, सतीश निषाद, राजकुमार गरे, अन्नपूर्णा कश्यप, दिनेश साहू, दिनेश यादव, रानी, सौरभ जैन, प्रेम कोसले, व्यापारी नेता सुंदरदास पंजवानी, भाजपा शहर महामंत्री सुरेश वर्मा, रोशन आहूजा, रमेश विरानी, सुनील नायक, संतोष साहू, राकेश कमलानी, सोनू पंजवानी, आरती गिलहरी, अनिल नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments