Homeछत्तीसगढ़पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

धरसीवा । धरसीवा थाना क्षेत्र के सिलतरा पुलिस चौकी अंतर्गत एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो सकता है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल सिलतरा चौकी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments