Homeछत्तीसगढ़पूर्व CM भूपेश के घर ED की रेड:बेटे चैतन्य के ठिकानों समेत...

पूर्व CM भूपेश के घर ED की रेड:बेटे चैतन्य के ठिकानों समेत 14 जगहों पर छापेमारी; भिलाई में दस्तावेजों की जांच

भिलाई ..छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के  भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर भी रेड पड़ी है। इसके अलावा भिलाई के नेहरूनगर में मनोज राजपूत, चरोदा में अभिषेक ठाकुर और संदीप सिंह, कमल अग्रवाल किशोर राइस मिल दुर्ग, सुनील अग्रवाल सहेली ज्वेलर्स दुर्ग और बिल्डर अजय चौहान के यहां कार्रवाई चल रही है।भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।

..इस छापे के बाद भूपेश बघेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया है कि, सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब कोर्ट में बर्खास्त कर दिया गया तो ED के मेहमानों ने पूर्व सीएम के घर पर दबिश दी है। इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, भाजपा के इशारे पर ईडी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर पहुंची है।

उधर भिलाई के पदुमनगर स्थित भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं। ये सभी ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक प्रदेश के गृहमंत्री सवालों से घिरे हुए हैं, विधानसभा में सवालों का कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए भूपेश बघेल के खिलाफ ED का दुरुपयोग कर रहे हैं।

आपको बता दे  एक साल पहले महादेव सट्‌टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, उस समय बघेल ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया था।लेकिन आज ED के द्वारा की गई छापेमारी के बाद यह माना जा रहा है कि ED के पास सशक्त इनपुट है,, या फिर यह कहा जाए ED को पुख्ता सबूत मिल गए हैं, उसी आधारपर  बाकी की कड़ी जोड़ने के लिए आज की यह बड़ी कार्रवाई की गई है,

आज की कार्रवाई में और क्या सबूत मिलते  हैं, यह तो जांच पूरी होने के बाद ईडी बताएगी..। लेकिन चर्चा इस बात की भी है कि कुछ लोगों को ED पूछताछ के लिए साथ भी ले जा सकती है। या सीधे तौर पर दस्तावेजों के आधार पर गिरफ्तार भी कर सकती है। फिलहाल इडी की कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के बाद न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि दिल्ली तक कांग्रेस में हलचल मची हुई है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments