गरियाबंद- छतीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है …जहां ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा है।पुलिया निर्माण की मांग को लेकर गांव वालों ने नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्का जाम कर दिया है…..हालात ऐसे हैं कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है…महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं…
गरियाबंद जिले के पटटा बहाल नाले पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है…..ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय यह नाला उफान पर रहता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है…स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है…इसी समस्या से तंग आकर आज ग्रामीणों ने गरियाबंद देवभोग नॅशनल हाइवे 130 सी पर जुगाड़ के पास उतरकर चक्का जाम कर दिया है …प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे आंदोलन और भी प्रभावी नजर आ रहा है…

चक्का जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है…यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है…ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पुलिया निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए…तो आंदोलन और तेज किया जाएगा…ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है……
उधर जाम को हटाने के लिए पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गएहै , वे प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझने में लगे हुए हैं ग्रामीण धरना स्तर पर शासन के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे हैं …..यह साफ तौर पर दिख रहा है… बुनियादी सुविधा की कमी अब लोगों के गुस्से में बदल चुकी है…देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है…

