Homeछत्तीसगढ़पालतू तोता पकड़ने के लिए बुलवाई गई फायर ब्रिगेड,

पालतू तोता पकड़ने के लिए बुलवाई गई फायर ब्रिगेड,

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ सच में “अजब है, गजब है”, और इस बार इसकी मिसाल नारायणपुर से सामने आई है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड तक को बुलाना पड़ा। मामला शहर के OBC हॉस्टल के पास का है, जहां एक तोता पेड़ की ऊंची डाल पर जाकर बैठ गया और नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा था।

काफी देर तक कोशिश के बावजूद जब उसे नीचे नहीं उतारा जा सका, तो आखिरकार नगर सेना की मदद ली गई और मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचाई गई।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नगर सेना की टीम ने तोते को पकड़ने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से पेड़ की ऊंची डालों पर पानी की तेज धार डाली, ताकि तोता नीचे आए।

बता दें कि, मामला शहर के OBC हॉस्टल के पास का है, जहां एक तोता पेड़ की ऊंची डाल पर जाकर बैठ गया और नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा था। हालांकि, कुछ देर की कोशिश के बाद तोता घबराकर नीचे की ओर आया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह पूरा घटनाक्रम देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जो इस अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन को देखकर हैरान रह गए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments