Homeछत्तीसगढ़पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे...

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

शराब की लत से घर में होता था विवाद, एक दिन पहले पत्नी से मारपीट के बाद पुलिस ने दी थी समझाइश

तिल्दा-नेवरा।

तिल्दा-नेवरा शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम सिर्वे में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा घरेलू विवाद और शराब की लत को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिर्वे निवासी मोतीराम वर्मा (35) ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार शाम भी उसने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसके सिर में टांके भी लगाए गए। घटना के बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर लौट गई।

सोमवार को मोतीराम अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने पहले यह सोचकर उसे नहीं जगाया कि उसने शराब पी रखी होगी और वह सो रहा होगा। लेकिन देर शाम तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से झांककर देखा गया तो मोतीराम कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मोतीराम वर्मा कुछ समय तक पुलिस विभाग के लिए वाहन चालक के रूप में भी कार्य कर चुका था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments