Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में पूर्व पटवारी कमलेश राजपूत के घर ED की रेड, सुबह...

दुर्ग में पूर्व पटवारी कमलेश राजपूत के घर ED की रेड, सुबह दो गाड़ियों में पहुंची टीम

दुर्ग। दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह पूर्व पटवारी एवं पटवारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी रहे कमलेश राजपूत के घर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह करीब दो गाड़ियों में उनके आवास पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की।

कमलेश राजपूत पूर्व में पटवारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में दो बेटियां पटवारी हैं, जबकि एक बेटी उप पंजीयक के पद पर कार्यरत है। वहीं उनका बेटा नायब तहसीलदार है।

ED की कार्रवाई किस मामले और किन दस्तावेजों या संपत्तियों से संबंधित है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। टीम द्वारा घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments