कवर्धा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर लखनऊ पहुंचाने की तैयारी में था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी अपने कब्जे में लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

