Homeछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरा पुलिस का सख्त एक्शन: 180 पाव शराब जब्त, एक गिरफ्तार”आरोपी...

तिल्दा नेवरा पुलिस का सख्त एक्शन: 180 पाव शराब जब्त, एक गिरफ्तार”आरोपी जेल गया 

तिल्दा नेवरा ,नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुआं, बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 पाव देशी मदिरा मसाला शराब (कीमत लगभग ₹18,000) तथा नकद बिक्री रकम ₹900 जब्त की गई। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत ₹18,900 आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरन लाल वर्मा (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम ताराशिव, थाना तिल्दा नेवरा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई। तिल्दा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम लगातार नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है।बुधवार को की गई कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी,महिला एएसआई अमिला नाग,आरक्षक संदीप सिंह,आरक्षक महेन्द्र वर्मा,महिला आरक्षक प्रज्ञा दादर शर्माविशेष रूप से शामिल रहे ।
टी आई का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments