Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में 1 मई से गूंजेगी ‘संस्कारों की पाठशाला’, ब्रह्माकुमारीज़ का समर...

तिल्दा में 1 मई से गूंजेगी ‘संस्कारों की पाठशाला’, ब्रह्माकुमारीज़ का समर कैंप शुरू

निःशुल्क शिविर में बच्चों को मिलेगा योग, ध्यान, करियर मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास का सुनहरा अवसर

संस्कार, शिक्षा और सफलता की ओर एक सशक्त कदम”

तिल्दा नेवरा –शहर में बच्चों के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के निर्माण के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित होने वाला ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा का बहुप्रतीक्षित समर कैंप इस वर्ष भी 1 मई से शुरू होने जा रहा है। “संस्कारों की पाठशाला” के नाम से प्रसिद्ध यह शिविर 1 मई से 10 मई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक ज्ञान ज्योति भवन, ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा में आयोजित किया जाएगा।

इस समर कैंप की सबसे खास बात यह है कि यह पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि वे जीवन में बेहतर दिशा प्राप्त कर सकें।

ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा की संचालिका बीके प्रियंका ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इसमें सरकारी अधिकारी, विज्ञान और वित्त क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो बच्चों को अपने अनुभव साझा कर प्रेरित करेंगे और करियर मार्गदर्शन भी देंगे।

शिविर के दौरान योग एवं मेडिटेशन सत्र, आध्यात्मिक कक्षाएं, वैल्यू-बेस्ड वर्कशॉप्स और कई रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समूह और व्यक्तिगत गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास मजबूत होगा।

इस शिविर का एक विशेष आकर्षण “बेस्ट बॉय” और “बेस्ट गर्ल” का चयन भी रहेगा, जिससे बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

शिविर में भावनात्मक विकास, योग एवं ध्यान, आध्यात्मिक सत्र, मूल्य आधारित कार्यशालाएं और मनोरंजक प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी, जिससे बच्चों का मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को इस संस्कारमय शिविर में अवश्य भेजें, ताकि वे सकारात्मक सोच के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments