Homeछत्तीसगढ़डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान-‘भूपेश बघेल कैसे लाते हैं सीट,...

डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान-‘भूपेश बघेल कैसे लाते हैं सीट, सबको मालूम है’

रायपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी उबाल आ गया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बंगाल चुनाव परिणामों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जीत को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश में घुसपैठ रोकने की दिशा में एक निर्णायक मोड़ बताया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रायपुर सहित पूरे देश में जितने भी बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए, वे सभी पश्चिम बंगाल के रास्ते ही दाखिल हुए थे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे कई घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें डिपोर्ट भी किया है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि दशकों से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को जमीन देने से मना किया जा रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब स्थिति बदलेगी और बाड़ लगने से देश में घुसपैठ पर अंकुश लगेगा।

बंगाल चुनाव और घुसपैठ के मुद्दे के बीच विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जोरदार हमला बोला। जब उनसे कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भूपेश बघेल कैसे कांग्रेस की सीट लाते हैं, यह सबको मालूम है।”

विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जीत देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी थी। उन्होंने केंद्र सरकार के उस वादे को दोहराया जिसके तहत सत्ता में आने के पहले 45 दिनों के भीतर केंद्रीय एजेंसियों को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में छत्तीसगढ़ से गए कार्यकर्ताओं ने भी जीत के लिए कड़ी मेहनत की है और यह परिणाम देश की अखंडता के लिए महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments