रायपुर-राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां मोवा इलाके में जीजा ने अपनी दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती की मौत हो गई वहीं, दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, जीजा ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते गोली मारी है। आरोपी ने दुर्गा मेडिकल पर भी गोली चलाया है। घटना की सूचना मिलते ही DCP और पंडरी पुलिस के आलाधिकारी मौके पर है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया है।

