Homeछत्तीसगढ़बालोद में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे...

बालोद में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिलीं क्षत-विक्षत लाशें

सलहाईटोला स्टॉपेज के पास देर रात की घटना, 10वीं की छात्रा समेत युवक की मौके पर मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

बालोद “छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है…जहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना इतनी भयावह थी कि युवक का सिर और हाथ धड़ से अलग हो गया, जबकि युवती का शरीर कई हिस्सों में कट गया।देर रात दोनों रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और पैसेंजर ट्रेन के सामने पटरी पर लेट गए…सुबह जब ट्रेन वहां से गुजरी तो दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।”


मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कुम्हालोरी निवासी 23 वर्षीय जितेश्वर तारम और ग्राम साल्हे की रहने वाली 17 वर्षीय लीलेश्वरी उइके के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। मंगलवार शाम से नाबालिग लड़की लापता थी, जिसकी शिकायत परिजन थाने में दर्ज करा चुके थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे दोनों दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास पहुंचे और रेलवे पटरी पर लेट गए। इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 वहां से गुजरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद लोको पायलट ने तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक की बाइक भी मिली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बालोद से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments