Homeछत्तीसगढ़जनसेवा की मिसाल: आम आदमी पार्टी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना लोगों...

जनसेवा की मिसाल: आम आदमी पार्टी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना लोगों का भरोसा, हर सोमवार मिल रही जांच और दवा

तिल्दा-नेवरा। आम आदमी पार्टी द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से शुरू किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। बारिश के मौसम में बढ़ रही मौसमी बीमारियों को देखते हुए इस पहल का लाभ लेने वालों की संख्या हर सप्ताह बढ़ रही है। अब तक आयोजित दो शिविरों में 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया है।

बलौदाबाजार विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता कमल महान ने बताया कि पार्टी ने 20 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण अभियान शुरू किया है। शिविर में मरीजों का ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की जाती है और आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
यह शिविर डॉ. राजकुमार सोनी के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संजना आयुष हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक, नेवरा में आयोजित किया जा रहा है। डॉ. सोनी लगातार अपनी सेवाएं देकर जरूरतमंद लोगों का उपचार कर रहे हैं।

27 जुलाई को आयोजित शिविर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया, दिलीप फेकर, सहदेव डांडेकर, नेमन बांधे, विधानसभा प्रभारी जसपाल जांगड़े, भरत सिंह चौहान, लच्छीराम पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमल महान ने बताया कि अगला निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर 3 अगस्त (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहितकारी सेवा का लाभ उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments