Homeछत्तीसगढ़युवक-युवतियों का उत्पात; कार चालक से मारपीट, तोड़फोड़ का VIDEO वायरल

युवक-युवतियों का उत्पात; कार चालक से मारपीट, तोड़फोड़ का VIDEO वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज पर देर रात कुछ युवक-युवतियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि समूह ने एक कार चालक के साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात ओवरब्रिज पर अचानक विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। युवक-युवतियों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments