दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

