Homeशिक्षाछत्तीसगढ़ में फिर ईडी की रेड:विनोद वर्मा, आशीष वर्मा, मनीष बंछोर और...

छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की रेड:विनोद वर्मा, आशीष वर्मा, मनीष बंछोर और विजय भाटिया के घर तड़के टीम ने दी दबिश रायपुरएक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ में फिर से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापे पड़े हैं। रायपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी गई है। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पर भी तड़के टीम पहुंची है।

मनीष बंछोर, आशीष वर्मा के भिलाई तीन और विजय भाटिया के नेहरू नगर ईस्ट स्थित मकान में सुबह से टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई पर सीएम भूपेश ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन आज मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार।

विनोद वर्मा के बारे में

विनोद वर्मा मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। राजनीतिक सलाहकार हैं। पूर्व पत्रकार विनोद वर्मा कथित अश्लील सीडी मामले को लेकर चर्चा में आए थे। रायपुर से लेकर दिल्ली और बीबीसी लंदन में पत्रकारिता कर चुके विनोद वर्मा कांग्रेस पार्टी में प्रशिक्षण विशेषज्ञ रहे हैं। वर्मा पिछले साल में उस वक्त सुर्खियों में जब पूर्व मंत्री की कथित अश्लील सीडी के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था।

पत्रकार विनोद वर्मा को साल 2017 के अक्टूबर महीने में राज्य के एक तत्कालीन मंत्री की कथित सेक्स सीडी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित घर से गिरफ्तार किया था। उन्हें रायपुर पुलिस की एक टीम ने वर्मा को ब्लैकमेलिंग और उगाही के केस में गिरफ्तार किया था।

मनीष बंछोर, आशीष वर्मा के बारे में जानें

मनीष बंछोर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मी है, और सीएम के ओएसडी हैं। इनका घर भिलाई तीन में पुरानी भिलाई थाने के पीछे है। वहीं आशीष वर्मा का घर पदुम नगर में मुख्यमंत्री निवास के पास ही है। ये भी सीएम के ओएसडी हैं। विजय भाटिया का घर भिलाई नेहरू नगर ईस्ट में है। विजय फर्नीचर व्यवसायी हैं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद बंगले में गार्ड दिए गए हैं। सत्ता पक्ष के करीबी माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments