Homeशिक्षाटीम इंडिया आज आयरलैंड का करेगी क्लीन स्वीप? बेंच स्ट्रैंथ आजमाएंगे बुमराह

टीम इंडिया आज आयरलैंड का करेगी क्लीन स्वीप? बेंच स्ट्रैंथ आजमाएंगे बुमराह

भारतीय टीम आज आयरलैंड के बीच खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी. सीरीज का आखिरी मुकाबला डबलिन में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा जमा लिया है.

भारतीय टीम और आयरलैंड के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैचजीतकर सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा जमा लिया है.

अब तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम आयरलैंड को उसी के घर में क्लीन स्वीप करेगी. आयरलैंड के खिलाफ भारतीय

टीम की यह तीसरी टी20 सीरीज है. तीनों में टीम इंडिया को ही जीत मिली है. खास बात यह भी है कि भारतीय टीम ने यह तीनों ही सीरीज आयरलैंड के घर में ही खेलीहैं.

टीम इंडिया से अब तक मैच नहीं जीता आयरलैंड

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 7 टी20 मुकाबले हुए हैं,

इसमें टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं. यदि सीरीज का तीसरा मैच आयरलैंड जीतता है, तो यह भारत के खिलाफ उसकी पहली और ऐतिहासिक जीत होगी.

बेंच स्ट्रैंथ कोआजमाएंगे कप्तान बुमराह

पहले दो मैच जीतकर उत्साह से ओतप्रोत भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटमैच में अपने रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए उतरेगी.कप्तान जसप्रीत बुमराह को इस मैच में गेंदबाजी के अपने कार्यभार और टीम की ‘बेंच स्ट्रैंथ’ के साथ तालमेल बिठाना होगा. बुमराह ने पहले दोनों मैचों में 8 किए, जिनमें वह सहज नजर आए. बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जितनी अधिक गेंदबाजी करेंगे उतनी उनकी फिटनेस बेहतर होगी और वह एशिया कप में पाकिस्तान जैसी टीमोंसामना करने के लिए अच्छी लय में होंगे.

लेकिन कप्तान और कार्यवाहक कोच सितांशु कोटक को यह भी ध्यान रखना होगा कि भारत को एशियाई खेलों में भी भाग लेना हैऔर ऐसे में इस दौरे पर गए रिजर्व खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास आवेश खान, जितेश शर्मा और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है.

लगातार 7 मैचों से नहीं खेल सके आवेश

आवेश वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा थे और इस तरह से उन्हें लगातार 7 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में अगर उन्हें बाहर रखा जाता है तो वह बिना मैच अभ्यास के एशियाई खेलों में भाग लेंगे जो टीम और इस तेज गेंदबाज दोनों के लिए अच्छानहीं होगा.

भारतीय टीम प्रबंधन अगर संजू सैमसन को विश्राम देकर जितेश शर्मा को मौका देता है तो तभी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होगा. सैमसनको विश्राम देकर जितेश शर्मा को मौका देता है तो तभी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होगा. सैमसन हालांकि इस टीम में सीनियर खिलाड़ी हैं और वह बाहर नहीं बैठना चाहेंगे क्योंकि विश्व कप के लिए टीम में उनकी जगह अभी पक्की नहीं है.

अर्शदीप सिंह को मिल रहे लगातार मौके

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है. ऐसी स्थिति में तीसरे मैच में आवेश खान या मुकेश कुमारको आजमाया जा सकता है. रिंकू सिंह ने दूसरे मैच में 21 गेंदों पर 38 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे लगता है कि कि भारत को सबसे छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार यादव के बाद एक और फिनिशर मिल गया है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments