Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

जगदलपुर। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर शातिर महिला ने ज्वेलरी दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। जगदलपुर के संजय मार्केट के पास स्थित मोती ज्वेलर्स से करीब 1200 ग्राम सोने के झुमकों से भरा डिब्बा पार कर दिया गया। चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 80 से 90 लाख रुपये बताई जा रही है।हैरानी की बात यह है कि महिला ने इस वारदात में अपने साथ आई एक बच्ची की मदद ली। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। दीपावली के चलते दुकान में ग्राहकों की आवाजाही थी। इसी दौरान एक महिला दुकान में पहुंची और मौका देखकर सोने के झुमकों से भरा डिब्बा उठा लिया। इसके बाद उसने डिब्बा अपने साथ आई बच्ची को थमा दिया। बच्ची ने उसे अपने झोले में रख लिया और दोनों वहां से निकल गईं।कुछ देर बाद दुकान संचालकों को सोने का डिब्बा गायब होने का पता चला। तलाश के बाद जब डिब्बा नहीं मिला तो दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में महिला की पूरी करतूत सामने आ गई।

जगदलपुर में ज्वेलरी दुकान से 90 लाख का सोना पार,

राजधानी रायपुर में किराए के मकान में रहने वाली मां और बेटे की लाश मिली है। महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बेटे की लाश बिस्तर पर मिली। कमरे का दरवाजा पिछले तीन से चार दिनों से बंद था। आसपास के लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर पुलिसकर्मी कमरे में घुसे। अंदर मां-बेटे के शव मिले। शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के छोटा अशोक नगर की है।मृतकों की पहचान जयजी देशमुख (52) और उनके बेटे हंसमुख देशमुख (25) के रूप में हुई है। दोनों दिलीप मंडल के मकान में पिछले करीब चार साल से किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।

रायपुर में मां-बेटे की लाश मिली:4 दिन से बंद था कमरा,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जुए के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस की विशेष टीम ने दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ छापेमारी कर 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 9 लाख 500 रुपये नकद, ताश की गड्डियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जब्त की है।पहली कार्रवाई खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर में पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर की गई। यहां स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश से लाखों रुपये का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की गई।

जुए के दो बड़े फड़ों पर पुलिस का एक साथ धावा, 29 जुआरी गिरफ्तार

उज्जैन। खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घटना उज्जैन से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम बिछड़ौद की है।जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी अपने दोस्त गुलाम नबी उर्फ बाबू के साथ बिछड़ौद स्थित खेत पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि खेत गुलाम नबी का है। वहां पहुंचने पर दोनों ने अपने खेत में किसी अन्य व्यक्ति का ट्रैक्टर चलते देखा। इस पर उन्होंने ट्रैक्टर चालक से सवाल किया कि उनकी जमीन पर ट्रैक्टर क्यों चलाया जा रहा है।ट्रैक्टर चालक ने बताया कि उसे गीता बाई लेकर आई हैं। इसी दौरान गीता बाई भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।आरोप है कि गीता बाई और उनके बेटों ने दोनों दोस्तों के साथ मारपीट की। इस घटना में मुजीब मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं गुलाम नबी भी घायल हुए हैं।

खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर खूनी संघर्ष युवक की मौत,

बिलासपुर। दीपावली की खुशियां उस वक्त हादसे में बदल गईं, जब पटाखा जलाते समय एक युवती अनार की चपेट में आ गई। पटाखे से निकली आग की लपटों ने युवती के चेहरे को बुरी तरह झुलसा दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के मुताबिक, युवती पटाखा जला रही थी। इसी दौरान अनार से निकली तेज आग की चपेट में उसका चेहरा आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।दीपावली के मौके पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर बच्चों और युवतियों को पटाखे जलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।फिलहाल युवती की स्थिति और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

बिलासपुर में पटाखे के अनार से युवती का चेहरा बुरी तरह झुलसा
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments