रायपुर-छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है…राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में हत्या, सड़क हादसे और आपराधिक वारदातों ने चिंता बढ़ा दी है…पिछले दो दिनों में अलग-अलग जिलों से 6 लोगों की हत्या की खबर सामने आई है…वहीं मोहला-मानपुर में सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई…बालोद में युवक और महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई…और अब ताजा मामला पत्थलगांव से सामने आया है… जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी…”

“प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं…लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं लोगों में डर का माहौल बना रही हैं…पत्थलगांव के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है…जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी…घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है…
इधर दुर्ग जिले में भी अलग-अलग जगहों पर दो हत्याएं सामने आई हैं…खुर्सीपार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की टंगिया से हत्या कर दी गई…बताया जा रहा है कि देर रात विवाद हुआ, जो सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया…
वहीं जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई…मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है…युवक अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था…हत्या के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया…फिलहाल पुलिस सभी मामलों में जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है…फोटो ai जनरटेड

