Homeछत्तीसगढ़कांकेर में भालू मानव संघर्ष रोकने वन विभाग की बड़ी पह

कांकेर में भालू मानव संघर्ष रोकने वन विभाग की बड़ी पह

कांकेर। कांकेर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भालू-मानव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने अब बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के तहत कांकेर शहर और आबादी वाले इलाकों के आसपास सक्रिय भालुओं को पकड़कर 30 से 40 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में पीसीसीएफ अरुण कुमार पांडेय ने वन्यजीव विभाग को पत्र लिखा है। विभाग का मानना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में भालुओं की लगातार मौजूदगी से मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है और लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है।
कांकेर जिले में पिछले दिनों भालू के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिसके बाद वन विभाग पर भालुओं को आबादी से दूर करने का दबाव बढ़ा है।
अब विभाग भालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से ऐसे वन क्षेत्र में छोड़ने के विकल्प पर विचार कर रहा है, जहां उनके लिए प्राकृतिक आवास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा इंसानों से उनका सीधा संपर्क कम हो।
हालांकि, भालुओं को कहां और किस प्रक्रिया के तहत शिफ्ट किया जाएगा, इस पर अंतिम निर्णय वन्यजीव विभाग की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments